फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7000 families of Sector-100 and 107 will get pure water.

Noida News: सेक्टर-100 और 107 के 7000 परिवारों को मिलेगा शुद्ध पानी

Sun, 31 May 2026 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
7000 families of Sector-100 and 107 will get pure water.
सेक्टर-107 में सीवर लाइन शिफ्टिंग के लिए उखाड़ी जा रही सड़क
नोट-फोटो हैं।
विज्ञापन


2.95 करोड़ रुपये की परियोजना पर प्राधिकरण के जल विभाग ने शुरू करवाया काम
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के सेक्टर-107 और 100 में सोसाइटी व सेक्टर के निवासी करीब 7 हजार परिवारों के लिए राहत की खबर है। यहां की 7 सोसाइटी व सेक्टर-100 के सेक्टर प्लॉट में अब पानी के लो प्रेशर व हाई टीडीएस की समस्या दूर होगी। इसके लिए यहां पर अलग से सेक्टर-107 में प्राधिकरण 3000 किलोलीटर क्षमता का यूजीआर (भूमिगत जलाशय) बनवाने जा रहा है। इसका निर्माण शुरू हो गया है। इस यूजीआर को गंगाजल की गाजियाबाद से आने वाली लाइन से सीधे जोड़ा जाएगा। भविष्य में जरूरत बढ़ने पर दो ट्यूबवेल भी बनेंगे। परियोजना की लागत 2 करोड़ 95 लाख रुपये है। प्राधिकरण के जल विभाग ने अगले 4 महीने में यह काम पूरा करने का दावा किया है। यूजीआर के लिए पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए सेक्टर-107 में ग्रेट वैल्यू शरणम से लेकर सनवर्ड वनलिका सोसाइटी के सामने विश्वकर्मा रोड की सर्विस रोड के नीचे पड़ी सीवर लाइन हटाई जाएगी। फिर यहां पर नई सीवर लाइन बिछेगी। इसके लिए जल विभाग ने प्रतीक एडफिश सोसाइटी के सामने दोनों तरफ का रास्ता बंद कर सड़क उखाड़ने और खोदाई का काम शुरू करवा दिया गया है। जलखंड के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि सीवर लाइन शिफ्ट कराने के लिए उखाड़ी जा रही सड़क को संविदाकार बनवाकर सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed