फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   70 year old man molested a woman

Noida News: 70 साल के बुजुर्ग ने महिला से की छेड़खानी

Sun, 04 Aug 2024 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
70 year old man molested a woman
70 साल के बुजुर्ग ने महिला से की छेड़खानी
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसके बेटे को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
-आरोपी की तलाश में जुटी फेज-तीन थाने की पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शादी समारोह में फरीदाबाद से हिस्सा लेने आई महिला के साथ 70 वर्षीय बुजुर्ग ने छोड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके बेटों से मारपीट भी की। शिकायत पर फेज तीन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है।




फरीदाबाद निवासी महिला के मुताबिक बड़ी बहन की बेटी की शादी में हिस्सा लेने वह नोएडा स्थित उसके घर पहुंची थी। आरोप है कि जब शादी की रस्म निभाई जा रही थी तभी बहन के जेठ घनश्याम सिंह ने इशारे किए और गलत हरकत भी की। उस समय महिला ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया लेकिन आगे भी उसकी गंदी हरकतें जारी रहीं। महिला बार-बार नजरअंदाज करती रही। अगले दिन हल्दी कार्यक्रम के दौरान भी आरोपी ने सारी हदें पार कर दी। हल्दी लगाने के बहाने आरोपी महिला के पास आकर खड़ा हो गया और पीछे मुड़ने पर महिला को गलत तरीके से छुआ। घबराकर महिला भागकर कमरे में चली गई। इसके बाद शाम को डीजे बजने के दौरान भी आरोपी ने गलत हरकते कीं। तंग आकर महिला ने आरोपी की बेटी और अन्य लोगों को उसकी हरकतों के बारे में बताया। पीड़ित महिला शादी के अगले दिन घर आने की तैयारी करने लगी। महिला अपने बच्चों के साथ सीढ़ियों पर खड़े होकर बात कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने फिर से छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान बीच में आए महिला के बच्चों को आरोपी ने पीटा। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस पूरे मामले की जानकारी में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed