{"_id":"5c226dafbdec2256e27b81c3","slug":"61545760175-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदी के बावजूद बेधड़क जारी निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदी के बावजूद बेधड़क जारी निर्माण कार्य
विज्ञापन

गुरुग्राम। पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में एक बार फिर से बिगड़ी आबोहवा के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की बनी कमेटी पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) की ओर से दो दिनों तक निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि शहर में इसका असर नहीं दिख रहा है। अधिकारियों की उदासीनता की वजह से शहर में पहले दिन (मंगलवार) धड़ल्ले से निर्माण कार्य होते दिखे। धूल और मिट्टी के गुबार के बीच लोग ऐसे आदेशों को साफ दरकिनार करते दिखे। पेश है अमर उजाला संवाददाता कुमार हरिओम और फोटो जर्नलिस्ट सुदर्शन झा की एक लाइव रिपोर्ट-
1. झाड़सा गांव
दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह से निर्माण कार्य पर पाबंदी के बावजूद झाड़सा गांव में मेदांता अस्पताल के सामने एक बड़ी इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूरों से निर्माण कार्य चलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने कहा कि तुम्हें कोई दिक्कत नहीं होगी, मेरी सारी सेटिंग है। यहां पास ही पीसीआर भी खड़ी दिखी, बावजूद इसके काम चलता रहा।
2. सेक्टर-38
सेक्टर-38 स्थित मुख्य मार्ग पर बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि ईपीसीए की ओर से गत माह भी निर्माण कार्य पर पाबंदी लगाने के दिशानिर्देश के बावजूद पूरे दिन काम चलता था। निर्माण को लेकर श्रम कानून की भी पूरी तरह पालना नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
3. सेक्टर-39
शहर के पॉश इलाके में शुमार सेक्टर-39 में भी इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। आसपास ही पुलिस की पीसीआर राउंड पर दिखी लेकिन निर्माण कार्य रुकवाने की जहमत नहीं उठाई गई।
4. सेक्टर-15 पार्ट-1
राजीव चौक से झाड़सा चौक की ओर से जाने वाले एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन स्थित सेक्टर-15 पार्ट पार्ट-1 स्थित पार्क और ग्राउंड की चारदीवारी का निर्माण भी धड़ल्ले से चलता दिखा। मजदूरों ने बताया कि निर्माण में पहले ही देरी चल रही है हम कोई काम नहीं रोक रहे।
इन क्षेत्रों में चल रहा है निर्माण कार्य
शीतला कॉलोनी, ज्योति पार्क, अशोक विहार फेज-1 व फेज-2, राजेंद्रा पार्क, सूरत नगर, सूर्य विहार, धर्म कॉलोनी, ओम विहार, पटेल नगर, कार्टरपुरी गांव, खांडसा गांव, सेक्टर-40।