फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   23 गांवों को मिलेगा 32 करोड़ खर्च कर मीठा पानी

23 गांवों को मिलेगा 32 करोड़ खर्च कर मीठा पानी

Mon, 24 Dec 2018 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
23 गांवों को मिलेगा 32 करोड़ खर्च कर मीठा पानी
32 करोड़ खर्च कर 23 गांवों को मिलेगा मीठा पानी
विज्ञापन

सोहना। सोहना क्षेत्रवासियों को जल्द खारे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए सरकार 32 करोड़ रुपये खर्च करेगी। विभाग ने इलाके में पानी पहुंचाने के लिए योजना पर काम शुरू कर दिया है। काम डेढ़ वर्ष में पूरा होगा।
सोहना खंड के 23 गांव वर्षों से खारे पानी की समस्या झेल रहे हैं। इनमें से नौ गांवों में खारा पानी है। गांववासी मीठा पानी नहीं होने से पलायन करने लगे हैं। सरकार ने इन गांवों में अब रेनीवेल का पानी पहुंचाने का निर्णय लिया है। सोहना जनस्वास्थ्य विभाग को 2017 में रेनीवेल का पानी पहुंचाना था, लेकिन नहीं पहुंचा। योजना के तहत गांव दुधोला फरीदाबाद में मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण होगा। गांव घैंघोला में इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन बनेगा। जिससे अन्य गांवों में पाइप लाइनों से पानी पहुंचाया जाएगा, जो करीब 62 किमी लंबी लाइन होगी। इसमें 14 किमी लाइन 12 इंची मोटी होगी। उक्त गांवों को 28 लाख लीटर पानी की जरूरत है। जिसे लेकर प्रत्येक गांव में ही टैंकों का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों को मिलेगा लाभ
गांव चमनपुर, सरमथला, बिद्वाका, बाईखेड़ा, पुलियाका, राहाका, सतलाका, सांचौली, सिलानी, नुनेरा, जोलाका, हाजीपुर, बिलाका, भोगपुर, खूंटपुरी, रानिका, टोलनी, इसाकी व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
उक्त योजना की सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। योजना का काम शुरू कर दिया है, जो लगभग डेढ़ साल में पूरा होगा। इससे ग्रामवासियों को मीठे पानी उपलब्ध होगा।
-खुर्शीद, जेई सोहना जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed