फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   98 करोड़ से चमकेंगे नोएडा के 51 गांव

98 करोड़ से चमकेंगे नोएडा के 51 गांव

Mon, 17 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
98 करोड़ से चमकेंगे नोएडा के 51 गांव
98 करोड़ से चमकेंगे 51 गांव
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2018-19 में 132 कार्य प्रस्तावित, 20.58 करोड़ का चल रहा काम
सुशील पांडेय
नोएडा। अधिसूचित क्षेत्र में स्थित गांवों में विकास कार्य के लिए नोएडा प्राधिकरण करीब 98 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वित्त वर्ष 2018-19 में कराए जाने वाले इस काम से 51 गांव लाभान्वित होंगे। यहां सड़क, सीवर, जल, बिजली एवं सफाई जैसे 132 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिसे प्राधिकरण को करना है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2015 से 2017-18 तक नोएडा के अधिसूचित गांवों में से कुल 63 में कराए गए कार्यों पर 233 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसी तरह, वर्तमान वित्त वर्ष में फिलहाल 18 गांवों में 20.58 करोड़ लागत से काम कराए जा रहे हैं।
यहां चल रहे विकास कार्य
नोएडा के वर्क सर्किल-2 में 45.12 लाख की लागत से मोरना में दो कार्य चल रहे हैं। वर्क सर्किल-3 में बरौला और छलेरा में 3.88 करोड़ की लागत के तीन काम प्रगति पर हैं। वर्क सर्किल-4 के छिजारसी और बहलोलपुर में 2.60 करोड़ के तीन, वर्क सर्किल-5 के गिझोड़ में 12 लाख की लागत के दो, वर्क सर्किल-6 के सोरखा में 53 लाख की लागत से एक, वर्क सर्किल-7 के नया गांव और इलाबांस में 3.46 करोड़ की लागत से दो, वर्क सर्किल-8 के गेझा तिलपताबाद में 64 लाख की लागत से एक, वर्क सर्किल-9 के सुल्तानपुर, गोवर्धनपुर, नगली वाजिदपुर, नगला नगली, मंगरौली में 4.08 करोड़ की लागत से 8 और वर्क सर्किल-10 के गढ़ी समस्तीपुर, कोंडली बांगर और झट्टा में 4.78 करोड़ की लागत से चार कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन


इन गांवों में विकास है प्रस्तावित
वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत जिन गांवों में कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, उनमें हरौला, झुंडपुरा, निठारी, बरौला, छलेरा, सदरपुर, आगाहपुर, होशियारपुर, छिजारसी, वाजिदपुर, रसूलपुर नवादा, चौड़ा, गिझोड़, मामूरा, गढ़ी चौखंडी, बिशनपुरा, बसई ब्राउद्दीनपुर, सोरखा, सर्फाबाद, पर्थला खंजरपुर, भूड़ा, नगला चरणदास, याकूबपुर, नयागांव, इलाबांस, ककराला, भंगेल, हाजीपुर, गेझा, सलारपुर, शहदरा, शाहपुर गोवर्धनपुर, असगरपुर, नगली वाजिदपुर, नगला नगली, साखपुर, दल्लूपुरा, मोहियापुर, मंगरौली, छपरौली बांगर, याकूतपुर, गढ़ी समस्तीपुर, मोमनाथल, कोंडली बांगर, कामबक्शपुर, गुलावली, बदौली बांगर, डेरी पंडितों की, शफीपुर, झट्टा व नलगढ़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होने हैं काम
- नए सीसी रोड का निर्माण
- नई नालियों का निर्माण
- बारातघर की मरम्मत
- तीन गांवों के बारातघर में किचिन का निर्माण
- सीवर व पानी के पाइपलाइन की मरम्मत
- सड़कों की कनेक्टिविटी

फैक्ट फाइल
- नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में 81 गांव हैं।
- इनमें एक मिनी स्टेडियम, 60 बारातघर और प्राइमरी स्कूलों का निर्माण प्राधिकरण ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed