{"_id":"5b58a3ae4f1c1bc6508b6dd4","slug":"61532535726-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में पानी नहीं
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला और शिशु अस्पताल में पानी नहीं आया
नोएडा। जिला अस्पताल में बुधवार को पानी की आपूर्ति बंद रही, जिससे ऑपरेशन नहीं हुए। शिशु अस्पताल में भी पानी की आपूर्ति बंद रही। अस्पताल में स्टोर किए गए पानी से काम चलाया गया। जिला अस्पताल में मंगलवार रात से ही पानी की आपूर्ति बंद थी। खोड़ा निवासी निसार ने बताया कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन होना था, लेकिन डॉक्टर ने पानी नहीं उपलब्ध होने की बात कहते हुए ऑपरेशन करने से मना कर दिया। अस्पताल के शौचालयों में भी पानी नहीं था। डॉक्टर, कर्मचारी और मरीज सभी परेशान रहे। शिशु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शेखर यादव का कहना है कि जल विभाग से पानी की आपूर्ति बाधित थी। इस कारण समस्या रही। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक शिशु अस्पताल प्रशासन ने लंबे समय से वॉटर पंप की मरम्मत नहीं कराई जिससे पंप खराब हो गए थे। ब्यूरो