फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   61 complaints were received on the resolution day, four were resolved.

Noida News: समाधान दिवस में आईं 61 शिकायतें, चार का समाधान

Sun, 21 Sep 2025 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
61 complaints were received on the resolution day, four were resolved.
संभल। प्रदेश सरकार की व्यवस्था के तहत लगे संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 61 शिकायतें दर्ज हुईं। सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 33 शिकायतें रहीं। राजस्व विभाग की चार शिकायतों का मौके पर समाधान करा दिया गया।संभल में नई तहसील सभागार में एडीएम प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें एडीएम के अलावा नवागत एएसएपी उत्तरी कुलदीप सिंह ने शिकायतें सुनी। फरियादी शिकायतीपत्र देकर अधिकारियों से समाधान कराने की गुहार लगाते रहे। दोपहर दो बजे तक समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33, पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की पांच, खाद्य एवं रसद विभाग की सात, स्वास्थ्य विभाग की एक और अन्य विभागों की चार शिकायतें आईं। राजस्व विभाग की चार शिकायतों का मौके पर समाधान करा दिया गया। शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शासन की मंशा के अनुरूप समाधान कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार बबलू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed