फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   600 sqm LED wall display to be built on the lines of Times Square

टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर बनेगा 600 वर्गमीटर का एलईडी वॉल डिस्प्ले

Fri, 22 Oct 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
600 sqm LED wall display to be built on the lines of Times Square
टाइम्स स्क्वॉयर
नोएडा। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर नोएडा में 600 वर्गमीटर का एलईडी वॉल डिस्प्ले बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत सेक्टर-18 मल्टीलेवल कार पार्किंग की दीवारों पर वीडियो चलेगा। सेक्टर-18 मार्केट में आने वाले लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा। बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) आधार पर निर्माण के लिए अगले सप्ताह टेंडर निकालने का आदेश सीईओ रितु माहेश्वरी ने दिया है। वहीं, सीईओ ने वाह्य विज्ञापन विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, बीओटी के आधार पर 25 अक्तूबर तक इसका टेंडर निकाला जाएगा। चयनित एजेंसी ही वीडियो वॉल का निर्माण कराएगी। यह स्क्रीन सेक्टर-18 की मल्टीलेवल कार पार्किंग की दीवारों पर लगाई जाएगी। इस स्क्रीन पर कुछ शो भी दिखाए जाएंगे। खाली समय में इस पर विज्ञापन प्रदर्शित होते रहेंगे। विज्ञापन से उक्त कंपनी की कमाई होगी। इसे 10 साल के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 नवंबर तक तीन एफओबी का काम पूरा करने के निर्देश
सीईओ ने समीक्षा बैठक में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-93ए व 132, सेक्टर-146 और बादौली बांगर और सेक्टर-154 मेट्रो के पास फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं वॉल आर्ट का कार्य 7 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा दूसरे अन्य एफओबी की भी सफाई आदि कराने को कहा गया है। बीओटी आधार पर बने पिंक शौचालयों में सफाई व स्टाफ आदि के रखने का निर्देश दिया। अन्य कार्यों की निविदा लाने तथा विज्ञापनों का बकाया 25 अक्तूबर तक जमा करने को कहा है। बकाया जमा नहीं करने पर विज्ञापन को उतारने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम में प्राधिकरण अधिकारियों का विरोध
मामूरा में आयोजित नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान परिषद के समर्थक युवाओं ने प्राधिकरण के अधिकारियों का जमकर विरोध किया। कार्यक्रम के बीच में पहुंचकर उन्होंने नारे लगाए। उनका कहना था कि अधिकारी हरौला के बरात घर जाएं और किसानों से समस्याएं पूछें। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जीएम पीके कौशिक के नेतृत्व में प्राधिकरण का अमला मामूरा पहुंचा था। यहां ग्रामीणों ने आठ समस्याएं भी प्राधिकरण के सामने रखीं। प्राधिकरण ने इनका समाधान तय समय में कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जल-सीवर, सिविल, बिजली समेत दूसरी अन्य समस्याएं थीं। इसी दौरान वहां करीब 10-12 युवा पहुंचे। उन्होंने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्राधिकरण किसानों की समस्याएं सुनने हरौला के बरात घर में नहीं जाता और गांवों में आकर केवल दिखावा करता है। इसे लेकर उन्होंने मंच के सामने आकर विरोध करना शुरू कर दिया। उनका साफ कहना था कि वह कार्यक्रम नहीं होने देंगे और प्राधिकरण के अधिकारी यहां से चले जाएं। काफी कहासुनी के बाद अधिकारी वहां से निकल गए। इस बाबत पीके कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम करीब-करीब पूरा हो चुका था। इसके बाद वहां विरोध करने के लिए लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed