फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   600 girl students to showcase their skills at the girls' swimming championship

Noida News: गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप में 600 छात्राएं दिखाएंगी दम

Thu, 20 Aug 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
600 girl students to showcase their skills at the girls' swimming championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सीबीएसई की ओर से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। इस वर्ष सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप की मेजबानी सेक्टर-70 स्थित सफायर इंटरनेशनल स्कूल को मिली है। 21 से 23 अगस्त तक होने वाली प्रतियोगिता में करीब 71 स्कूलों की 600 छात्राएं हिस्सा लेंगी। स्कूल के स्विमिंग पूल में खिलाड़ी विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में पदक के लिए जोर लगाएंगी।

चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। इनमें 50, 100, 200 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल के अलावा अंडर-17 व अंडर-19 में 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा होगी। बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई और इंडिविजुअल मेडले की स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या कपूर ने बताया कि खिलाड़ियों के पंजीकरण, दस्तावेज जांच, भोजन, ठहरने और परिवहन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed