{"_id":"5f5e57598ebc3e51d4727161","slug":"6-crooks-stealing-luxury-vehicle-on-demand-arrested-noida-news-noi5360190181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन डिमांड लग्जरी वाहन चुराने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन डिमांड लग्जरी वाहन चुराने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी वाहन चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑन डिमांड लग्जरी वाहन चुराने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। ऑन डिमांड लग्जरी वाहनों को चोरी कर जम्मू-कश्मीर में बेचने वाले एक गिरोह का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इनकी निशानदेही पर 13 लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। आरोपी ब्लूटूथ और एमएस टूल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर वाहनों के लॉक खोलते थे। पूछताछ में आरोपियों ने नोएडा और एनसीआर में 100 से अधिक वाहनों की चोरी की बात कबूली है। पुलिस दो फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
नोएडा जोन के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात सेक्टर-62 पीर कट के पास से 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुजफ्फरनगर निवासी मनोज नेहरा, साहिबाबाद निवासी फिरोज, मेरठ निवासी अफजाल राजपूत, शामली निवासी लवप्रीत सिंह, मेरठ निवासी राहत और कैथल हरियाणा निवासी सुभाष सैनी के रूप में हुई है। आरोपी कई साल से नोएडा और एनसीआर में लग्जरी वाहनों की चोरी कर रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कश्मीर निवासी आदिल और मेरठ निवासी अयूब से कुछ साल पहले मुलाकात हुई थी। आदिल और अयूब की मांग पर वह नोएडा और एनसीआर के शहरों से वाहनों की चोरी करते थे। चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर बदलने के साथ ही फर्जी कागज बनाकर जम्मू-कश्मीर भेज देते थे। इन लोगों ने अब तक 100 से अधिक कारें जम्मू-कश्मीर में बेची हैं। आरोपी मनोज नेहरा पर 10, फिरोज पर 7, अफजाल पर 19, लवप्रीत पर 9, राहत पर 7 और सुभाष सैनी पर दिल्ली-एनसीआर में 10 केस दर्ज हैं।
ब्लूटूथ और एमएस टूल सॉफ्टवेयर से खोलते थे लॉक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार का लॉक तोड़ने के लिए वह एमएस टूल सॉफ्टवेयर व ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते थे। आरोपी टैबलेट में एमएस टूल सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर कार के बाहर ब्लूटूथ लगा कोडिंग कर लॉक तोड़ देते थे। इसके बाद कार चोरी कर लेते थे। इस मामले में कश्मीर निवासी आदिल और मेरठ निवासी अयूब अभी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पत्थर से मिटाते हैं चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आदिल और अयूब की मांग पर बदमाश वाहनों की चोरी करते थे। वाहनों के चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर को पत्थर से मिटा देते थे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के नंबर से फर्जी आरसी बनवा लेते थे, जो जल गई हो या जिसकी वैद्यता खत्म हो गई हो। इसके बाद उन आरसी के नंबर के आधार पर कार के इंजन व चेसिस नंबर बदलते थे। इसके बाद कश्मीर में ले जाकर गाड़ी बेच देते थे।
कश्मीर में ब्रेजा की सबसे ज्यादा मांग
पुलिस पूछताछ में पता चला कि जम्मू-कश्मीर में मारुति ब्रेजा की बहुत अधिक मांग है। वहां 3 से चार लाख रुपये में ब्रेजा आसानी से बिक जाती है। इसके अलावा अन्य कारें भी 1.30 से 2.50 लाख रुपये में बेची जाती हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार ब्रेजा, दो होंडा सिटी, एक सियाज, एक टाटा जस्ट, एक आई-20, दो वैगनआर, एक सेंट्रो व एक ऑल्टो के-10 बरामद हुई है।
दो बदमाश कोविड-19 पॉजिटिव
वाहनों की चोरी करने के मामले में गिरफ्तार दो बदमाश कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दौराला मेरठ निवासी अफजाल राजपूत और कैथल हरियाणा निवासी सुभाष सैनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
ऑन डिमांड वाहन चोरी कर जम्मू-कश्मीर में बेचने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। इन बदमाशों ने 100 से अधिक कारों को नोएडा और एनसीआर के शहरों से चुराकर जम्मू-कश्मीर में बेचा है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
- राजेश एस, डीसीपी नोएडा