फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5G network to be connected faster, nodal officer appointed

Noida News: 5जी नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार, नोडल अधिकारी की नियुक्ति

Fri, 18 Jul 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
5G network to be connected faster, nodal officer appointed
राज्य ब्रॉडबैंड समिति के साथ समन्वय करेंगे, टावर लगाने आदि की अड़चनें होंगी दूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में ब्रॉडबैंड सेवाओं को मजबूत करने और 5जी नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाने के लिए दिल्ली सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। ये अधिकारी अब राज्य ब्रॉडबैंड समिति के साथ समन्वय करेंगे। समिति संचार मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में टेलीकॉम टावर लगाने व ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने में आ रही अड़चनों को दूर करती है।

अधिकारियों ने बताया कि नए नोडल अधिकारी को लंबित अनुमतियों को शीघ्र मंजूरी देने की जिम्मेदारी दी गई है जो 5जी नेटवर्क और ब्रॉडबैंड के लिए फाइबर बिछाने व टावर लगाने के लिए बेहद आवश्यक है। इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए शहरी विकास विभाग को निर्देशित किया गया है कि किसी भी खुदाई कार्य से पहले संबंधित विभागों को सूचित किया जाए ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो। साथ ही, सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे दिल्ली के मध्य क्षेत्रों व विशेष रूप से नई दिल्ली इलाके में 5जी नेटवर्क की त्वरित तैनाती सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed