{"_id":"68fd26201da645e16405aeec","slug":"572-crore-rupees-will-be-spent-to-develop-the-hilly-area-na-news-c-192-1-svns1034-142426-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 5.72 करोड़ से किया जाएगा पहाड़ी क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 5.72 करोड़ से किया जाएगा पहाड़ी क्षेत्र का विकास
विज्ञापन
पहाड़ी ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। सदस्यों ने मनरेगा, राज्य वित्त व पंद्रहवें वित्त आयोग से संबंधित विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ 72 लाख रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया।
बैठक में सिंचाई और पेयजल का मुद्दा छाया रहा। बजट पास करने से पहले खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों के बारे में सदन को अवगत कराया।
मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को जनहित में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि सरकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह और सीडीपीओ रीता अवस्थी ने स्वास्थ्य व पोषण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। थानापुर ग्राम प्रधान रामसागर भारती ने जलजीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता का आरोप लगाया।
कहा अधिकांश गांवों में पाइप बिछाई गई लेकिन आज तक टोटियां नहीं लगीं। कुछ स्थानों पर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। सरैया प्रधान महेश यादव ने कहा कि नेवढ़िया मजरे को अब तक नल का कनेक्शन नहीं किया गया है।
बीडीसी सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने हिनौती बांध से जुड़ी नहरों के मरम्मत का मुद्दा उठाया। ब्लॉक प्रमुख इंद्रबहादुर पांडेय ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।