फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Noida more than 50 percent corona patients get well return home

गौतमबुद्ध नगर के 54 मरीज बने कोरोना विजेता, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत के पार

Fri, 24 Apr 2020 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
In Noida more than 50 percent corona patients get well return home

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना को मात देने वाले की संख्या पॉजिटिव मरीजों से ज्यादा हो गई है। 50 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को 6 और लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 54 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


जबकि 49 अभी भी अलग-अलग अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। बृहस्पतिवार को जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। सभी 87 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 103 बनी हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में से चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया। चारों 13 अप्रैल को भर्ती हुए थे। मेडिकल स्टाफ ने फूलों की माला पहनाकर मरीजों को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को घर पर 14 दिन तक क्वारंटीन रहने के लिए कहा है। चारों ने अस्पताल के डॉक्टरों तथा नर्सों को अपना हीरो बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के पूरे मेडिकल स्टाफ ने उनका पूरा ध्यान रखा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि अभी 27 मरीज भर्ती हैं।

दो मरीज बृहस्पतिवार को भी आए हैं। अब तक 8 मरीज यहां से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उधर जिम्स में कुल 70 लोगों के सैंपल लिए गए। इन सभी की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक मिलेगी।

चाइल्ड पीजीआई से तीन मरीज डिस्चार्ज, लिस्ट में नहीं जोड़ा आंकड़ा

एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि चाइल्ड पीजीआई से तीन कोरोना मरीजों को गुरुवार देर रात डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। हालांकि चाइल्ड पीजीआई के डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या को अधिकारिक सूची में जोड़ा गया है या नहीं। इसे स्पष्ट नहीं किया गया है।

2600 से अधिक के लिए गए सैंपल
जिले से अभी तक अभी तक 2600 से अधिक सैंपल लिए गए हैं। यहां इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन की संख्या 466 है। शहर में 400 बेड आइसोलेशन के लिए तैयार है। क्वारंटीन के लिए बेड की संख्या 2883 है।

डिस्चार्ज मरीजों के बयानों में रहा विरोधाभास
जिलाधिकारी के ट्वीट के मुताबिक जिले में डिस्चार्ज हो चुके मरीजों की संख्या 54 हो गई है। गुरुवार को शारदा अस्पताल ने अधिकारिक तौर पर 4 मरीजों के डिस्चार्ज होने की पुष्टि की है। वहीं जिम्स से कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। दो मरीजों को किस अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। यह स्पष्ट नहीं किया गया है। सूत्रों ने बताया कि दो मरीज ऐसे थे जिनकी रिपोर्ट पूर्व में संदिग्ध (निगेटिव- पॉजिटिव पर संशय) थीं। बताया जाता है कि उन्हें भी केस मानते हुए प्रशासनिक स्तर पर आंकड़ा 54 माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed