फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 thousand looted from petrol pump employees showing gun

बंदूक दिखा पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 50 हजार लूटे

Fri, 01 Apr 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
50 thousand looted from petrol pump employees showing gun
50 thousand looted from petrol pump employees showing gun
तावडू। उपमंडल के गांव रंगाला में बृहस्पतिवार रात स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने राठीवास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से बंदूक के बल पर 50 हजार लूट लिए। इसके बाद रॉड से वारकर सेल्समैन राजू को घायल कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक विनोद कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विनोद कुमार निवासी आशियाना रंगोली, भिवाड़ी ने बताया कि तावडू के रंगाला अशोक विहार में राठीवास रोड पर उनका पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार रात करीब 3.15 बजे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें लूट की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि 3 बदमाश सफेद स्कूटी पर सवार होकर आए थे। इनमें से दो के हाथ में बंदूक तो एक के हाथ में रॉड थी। बदमाशों ने सेल्समैन को बंदूक दिखाकर 50 हजार की नकदी, 1 किलो चांदी की मूर्ति और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने सेल्समैन राजू के हाथ पर रॉड से वार कर उसे घायल कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पेट्रोल पंप पर लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed