{"_id":"62b226367e24fd6d3c2396bd","slug":"50-lakh-jewelery-and-cash-stolen-from-lawyer-s-flat-noida-news-noi6554707160","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के फ्लैट से 50 लाख की जूलरी व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील के फ्लैट से 50 लाख की जूलरी व नकदी चोरी
विज्ञापन
नोएडा। सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार में वकील के फ्लैट से चोरों ने 50 लाख की जूलरी व पांच लाख रुपये चुरा लिए। वकील नोएडा से बाहर व पत्नी दिल्ली स्थित मायके गई हुई थी। ताला तोड़कर बदमाशों ने वारदात अंजाम दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, एन ब्लॉक में नवीन कुमार पत्नी काजल के साथ रहते हैं। नवीन दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में वकील हैं। वह 17 जून को शहर से बाहर गए हुए थे। पत्नी दिल्ली स्थित मायके गई हुई थी। 19 जून को जब पत्नी फ्लैट पर पहुंची तोे घर का दरवाजा खुला हुआ था। सारा सामान बिखरा और लॉकर टूटा हुआ था। घर से चोरों ने 800 ग्राम सोने, एक किलो चांदी व 390 ग्राम हीरे की जूलरी और करीब पांच लाख रुपये चुरा लिए। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ बदमाश दिखाई दे रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी परिचित या जानकार का चोरी में हाथ हो सकता है।
15 जून को दंपती घूमकर लौटे थे नोएडा
दंपती 10 जून को नोएडा से बाहर घूमने गए थे। दोनों 15 जून को नोएडा लौटे थे। इसके बाद 16 जून को भी दोनों घर बंद कर अस्पताल गए थे। 17 जून को फिर नवीन कहीं बाहर चले गए थे और पत्नी काजल दिल्ली स्थित मायके गई थी।
विज्ञापन
19 लाख की चोरी का सुराग नहीं लगा
कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की सक्रियता व गश्त पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले सप्ताह ही अट्टा मार्केट से दिनदहाड़े चोरों ने एक दुकान से 19 लाख से अधिक की जूलरी चुरा ली थी। अभी उस चोरी के बारे में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस कुछ पता भी नहीं कर पाई थी कि बदमाशों ने जलवायु विहार में चोरी कर ली। इन दोनों घटनाओं से कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूडान के नागरिक से लूट का भी नहीं हो सका खुलासा
पिछले माह कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र में जेपी अस्पताल के पास से सूडान के एक नागरिक से 3500 डॉलर की लूट हो गई थी। सूडान का नागरिक रिश्तेदार का इलाज कराने जेपी अस्पताल आया था, तभी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर उससे लूट हुई थी। मामले में ईरानी गिरोह का हाथ बताया गया था, लेकिन अब तक बदमाश नहीं पकड़े गए। कोतवाली सेक्टर-126 थाना बगैर पूर्णकालिक थानाध्यक्ष के संचालित हो रहा है।