फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 lakh extortion money was demanded in the name of Lawrence Bishnoi gang in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में लारेंस विश्नोई गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी 50 लाख रुपये रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 01:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 05 Nov 2025 01:14 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में गुरुराम दास एग्रो के संचालक से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
50 lakh extortion money was demanded in the name of Lawrence Bishnoi gang in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही की गुरुराम दास एग्रो के संचालक से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फेसबुक मैसेंजर पर आई कॉल के बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी के निर्देश पर निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी रंजीत सिंह की गुरु रामदास एग्रो के नाम पर फर्म है। बड़े किसान होने के साथ ही प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। 21 अक्तूबर की रात को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम ओम सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का बताकर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान 
घटना के बाद से रंजीत सिंह के परिवार में दहशत व्याप्त है। जानमाल का खतरा होने पर उन्होंने निगोही थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने एसपी से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल नंबर व ऑडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है। मामले में निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed