फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 cheated on the pretext of getting admission in medical colleges

मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 50 से ठगी

Wed, 09 Mar 2022 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
50 cheated on the pretext of getting admission in medical colleges
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) के लिए मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सेक्टर-62 में चल रही फर्जी कंपनी के एचआर मैनेजर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि सरगना समेत 11 आरोपी फरार हैं। गिरोह ने 50 से अधिक लोगों से ठगी की है और सभी से दस लाख से पचास लाख रुपये तक लिए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी करियर एडमिशन नाम से फर्जी कंपनी चला रहे थे और नीट पास करने वाले छात्रों से संपर्क कर उन्हें मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठते थे। पुलिस ने रामघाट रोड अलीगढ़ निवासी दीपेश, गौड़ सिटी निवासी अवनीश श्रीवास्तव, दिव्या मिश्रा, साहिबाबाद निवासी कनिका ओझा उर्फ कविता और जगतपुरी दिल्ली निवासी निधि मारवाह को गिरफ्तार कर किया है। पूछताछ में पता चला कि अवनीश श्रीवास्तव कंपनी में एचआर मैनेजर व दीपेश टेलीकॉलर था। निधि एचआर का काम देखती थी। आरोपियों ने बताया कि कंपनी नीट उत्तीर्ण छात्रों की काउंसलिंग के नाम पर संपर्क करती थी और ग्रेनो के शारदा विश्वविद्यालय व आगरा के सरोजिनी नगर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगती थी।
विज्ञापन

बेटे-बेटी के दाखिले के लिए दिए 32 लाख
गिरफ्तार आरोपियों ने हाल ही में जीनत अली जैदी को ठगा था। जीनत ने बेटे व बेटी के लिए उनसे संपर्क किया था। वहीं, दिल्ली निवासी राजेश शांडिल्य व गुंजन रावत ने भी बेटे के दाखिले के लिए संपर्क किया था। गुंजन से इन लोगों ने शारदा मेडिकल कालेज में काउंसिलिंग कराने के लिए सात लाख रुपये लिए थे। इसके लिए काउंसिलिंग लेटर भी दिया था। जीनत से 32 लाख व राजेश शांडिल्य से 4.5 लाख रुपये इन लोगों ने सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा में दाखिला कराने का झांसा देकर लिए थे। सभी को फर्जी लेटर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी कंपनी का सीईओ उज्ज्वल है मास्टरमाइंड
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि फर्जी कंपनी का सीईओ व मास्टरमाइंड उज्ज्वल है। अर्नव सिंह एडिशनल हेड और शैलेंद्र ब्रांच हेड हैं। रीतेश सेंटर हेड, रितु गुप्ता कोआर्डिनेटर, शाशिकांत एडिशनल कोआर्डिनेटर, कुंदन व हीरालाल सीईओ के सहायक हैं। ये सभी आरोपी फरार हैं। तीन दिन से सभी कंपनी नहीं आ रहे थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

नीट के डाटाबेस से छात्र-छात्राओं से करते थे संपर्क
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास मेडिकल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का डाटाबेस है। नीट उत्तीर्ण छात्रों से ये लोग अलग-अलग माध्यम से संपर्क करते थे। गिरोह में शामिल युवतियां अभिभावकों व छात्र-छात्राओं से बात कर झांसे में लेते थे। आरोपियों ने तीन महीने पहले ही सेक्टर-62 के आइथम टावर में फर्जी कंपनी खोलकर ठगी शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed