फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 vehicles will be charged simultaneously, the time taken will also be very less

Noida News: एक साथ 5 वाहन होंगे चार्ज, समय भी लगेगा काफी कम

Thu, 22 Jan 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
5 vehicles will be charged simultaneously, the time taken will also be very less
- पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी के पास आज शुरू होगा जिले का सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन

- एनपीसीएल ने सर्वोटेक के साथ मिलकर लगाया है स्टेशन, 120 और 60 किलोवाट के हैं चार्जर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तिलपता व पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी के पास 130 मीटर रोड पर जिले का सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। शुक्रवार से स्टेशन पर वाहनों की चार्जिंग भी शुरू हो जाएगी। यहां एक साथ 5 वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। इसमें 45 से 60 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए एनपीसीएल ने स्टेशन पर 120 और 60 किलोवाट के दो चार्जर लगाए हैं।

शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या अभी सीमित है। इसे देखते हुए एनपीसीएल ने सर्वोटेक कंपनी के साथ मिलकर शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू किया है। इसी के तहत कंपनी ने पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी के पास स्थित सब स्टेशन के एक हिस्से में चार्जिंग स्टेशन बनाया है। कंपनी ने कहा कि यहां एक साथ चार बसें या चार छोटे वाहन एक साथ चार्ज हो सकते है। इनके लिए दो प्वाइंट पर चार्जिंग गन लगी है। जिस पर चार चार्जिंग प्वाइंट हैं। जो 120 किलोवाट से 60 किलोवाट के हैं। एक वाहन को चार्ज होने पर 45 से 60 मिनट का समय लगेगा। साथ ही थ्री-व्हीलर या दोपहिया वाहन को चार्ज करने का भी एक प्वाइंट होगा। वो स्लो चार्जर होगा। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि चॉर्जिंग स्टेशन पर 17 रुपये प्रति यूनिट प्लस जीएसटी की दर से बिल लिया जाएगा। जो काफी किफायती भी है।
विज्ञापन


ग्रेनो प्राधिकरण भी बनाएगा 15 ईवी चार्जिंग स्टेशन
ग्रेनो प्राधिकरण शहर में 15 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। यह स्टेशन सेक्टर अल्फा-टू, जगत फार्म, सेक्टर अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी, इंडिया एक्सपो मार्ट, सिटी पार्क, डेल्टा-वन, अंसल प्लाजा मॉल, सेक्टर गामा-1, यूपी रेरा कार्यालय, नॉलेज पार्क-2 में एनआईईटी कॉलेज और शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास बनेंगे। यहां जमीन चिह्नित की है। इस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ेगी संख्या
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि अब तक छह ईवी चॉर्जिंग स्टेशन लग चुके हैं। इनमें तीन सोसाइटी और तीन अन्य जगह पर हैं। स्टेलर जीवन, ऐस सिटी और पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में स्टेशन काम कर रहे है। जबकि एनपीसीएल ने अपने नॉलेज पार्क एक, तीन और चार स्थित कार्यालय पर भी ईवी चॉर्जिंग स्टेशन लगाए हैं। वहां आम जनता को भी अपने वाहन चार्ज करने की सुविधा होगी। अफसरों ने बताया कि 12 और सोसाइटी की तरफ से आवेदन मिले है। जगह पर्याप्त नहीं होने पर तीन सोसाइटी के आवेदन को खारिज कर दिया गया था।


भविष्य में बैट्री बदलने की भी होगी व्यवस्था

एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि भविष्य में चार्जिंग स्टेशनों पर बैट्री स्वीपिंग की भी सुविधा दी जाएगी। लोग अपनी बैट्री चार्जिंग के लिए छोड़कर फुल चार्ज बैट्री को लेकर जा सकेंगे। कंपनी इस पर काम कर रही है। सबसे पहले यह सुविधा इसी स्टेशन पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article