फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 thousand reward declared on gangster Anil Dujana

गैंगस्टर अनिल दुजाना पर पांच हजार इनाम घोषित

Sun, 23 May 2021 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
5 thousand reward declared on gangster Anil Dujana
दादरी। नगर के रेलवे रोड पर करीब आठ साल पहले खेड़ी ग्राम के प्रधान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गवाह उसकी पत्नी को कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना ने जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस डेढ़ माह से आरोपी अनिल दुजाना को तलाश कर रही है। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 22 नवंबर 2011 की सुबह ग्रेटर नोएडा के गांव खेड़ी निवासी जयचंद प्रधान की दादरी नगर के रेलवे रोड पर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गांव दुजाना निवासी अनिल दुजाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। करीब दो माह पहले अनिल दुजाना जेल से जमानत पर बाहर आया था। इस मामले में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में मजबूती से पैरवी की जा रही है। बीते दिनों पीड़ित पक्ष पर फैसला करने के लिए दबाव बनाया गया था। दबाव नहीं मानने पर पैरवी करने वाली मृतक प्रधान की पत्नी संगीता तोमर को बीते पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान 4 अप्रैल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। 6 अप्रैल को बादलपुर कोतवाली में अनिल दुजाना के खिलाफ महिला ने रिपोर्ट कराई थी। बादलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि अनिल दुजाना पर एक दर्जन से अधिक मामले हत्या, रंगदारी समेत अन्य संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, लोनी, दुजाना समेत कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed