{"_id":"5f7e04848ebc3e9be83ada43","slug":"5-arrested-in-tauru-mewat-news-noi541036341","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृत्ति के आरोप में तीन महिलाएं, दो पुरुष धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेश्यावृत्ति के आरोप में तीन महिलाएं, दो पुरुष धरे
विज्ञापन
तावडू। खोरी कलां गांव में मंगलवार रात वेश्यावृत्ति के आरोप में पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं सहित दो पुरुषों को काबू कर लिया है। पुलिस ने वेश्यावृत्ति कराने वाले आरोपी पुरुष और महिला को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर शमसुद्दीन ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि भिवाड़ी बैरियर के करीब बने एक मकान में वेश्यावृत्ति का धंधा चलता है। यदि मौके पर जांच की जाए तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता है।
सूचना के बाद महिला पुलिस निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नूंह को सूचित कर टीम गठित की और टीम के एक सदस्य को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, जिसने वहां बैठी महिला को पहले से हस्ताक्षर किया हुआ 500 रुपये का नोट दे दिया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने मौके पर दबिश देकर मकान में से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को काबू कर लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान अरफीना निवासी पिनंगवा, रईसन निवासी नगीना, सपना निवासी कोलकाता और जुबेर निवासी मुंढेता पिनंगवा और अमरेश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।