{"_id":"66c4aaafdb665a356b026bca","slug":"46171-students-confirmed-their-admission-in-du-noida-news-c-340-1-del1011-58296-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीयू में 46171 छात्रों ने अपने दाखिले पक्के किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीयू में 46171 छात्रों ने अपने दाखिले पक्के किए
विज्ञापन
-विश्वविद्यालय प्रशासन की सलाह, फीस का भुगतान अवश्य करें छात्र
-पहले दौर में कॉलेजों की ओर से दाखिले मंजूर करने की समय सीमा समाप्त
-फीस जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थी से आगे के राउंड में योग्य नहीं होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक प्रोग्राम में कॉलेजों की ओर से दाखिले मंजूर करने की प्रक्रिया शाम पांच बजे समाप्त हो गई। इस तरह से अब पहले राउंड के लिए छात्रों के पास बुधवार तक फीस जमा कराने का दिन ही बचा है। वहीं मंगलवार शाम तक 46171 छात्रों ने अपने दाखिले कन्फर्म किए हैं। जबकि 11224 छात्रों ने पहले राउंड में मिली सीट से संतुष्ट होकर अपनी सीट को फ्रीज कर लिया है। वहीं अब तक 27613 ने अपग्रेड के विकल्प को चुना है।
दाखिले के लिए 16 अगस्त को शुरु हुए पहले राउंड के तहत 18 अगस्त को सीट को स्वीकार करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इस राउंड के तहत 83678 ने अपनी सीट को स्वीकार कर लिया। इनमें से करीब 46171 हजार के दाखिले मंजूर कर लिए गए। हालांकि अभी इतने छात्रों ने फीस का भुगतान नहीं किया है। फीस भुगतान करने की समय सीमा बुधवार शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगी। इस कारण से दाखिला लेने वालों का आंकड़ा काफी बढ़ने की उम्मीद है।
दरअसल यदि पहले राउंड में दाखिला पाए छात्र फीस जमा नहीं करते हैं तो वह आगे के राउंड में हिस्सा लेने के योग्य नहीं होंगे। इससे वह अपनी पहली सीट से भी वंचित हो जाएंगी। फीस भुगतान के बाद ही वह सीट को अपग्रेड व फ्रीज करने का विकल्प ले सकते हैं। इससे उन्हें उनकी वरीयताओं की प्राथमिकता के आधार पर अगले राउंड में सीट आवंंटित हो सकेगी। अब छात्रों को फीस भुगतान करने के लिए आगे समय नहीं मिलेगा। ऐसे में प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि वह फीस का भुगतान जरूर करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
97387 सीटें आवंटित की गई थी पहली सूची में
मालूम हो कि पहली आवंटित सूची के तहत 71 हजार से अधिक सीटों के लिए 97, 387 सीट आवंटित की गई हैं। अब बृहस्पतिवार (22 अगस्त) शाम पांच बजे डीयू की ओर से छात्रों के डैशबोर्ड पर खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। इसके आधार पर उन्हें 22 अगस्त व 23 अगस्त को वरीयताओं की प्राथमिकताओं को दुबारा व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 25 अगस्त को दूसरी आवंटन सूची जारी की जाएगी। इस सूची में छात्रों के पास कम ही विकल्प बचने की संभावना है।