फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   45 land mafia was marked but forgot to register FIR

45 भूमाफिया को किया चिह्नित पर एफआईआर दर्ज कराना ही भूले

Wed, 29 Dec 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
45 land mafia was marked but forgot to register FIR
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन 45 भूमाफिया पर एफआईआर दर्ज करना ही भूल गया। जबकि, काफी समय पहले इनको चिह्नित किया गया था। पिछले एक साल के अंदर 18 भूमाफिया को चिह्नित किया गया है। सभी पर एफआईआर दर्ज होनी थी, लेकिन इनमें 10 को छोड़ दिया गया। हालांकि, जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में अभी 130 भूमाफिया हैं। जिन्होंने 163 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 130 में से केवल 85 पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। 45 भूमाफिया पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

इनमें नोएडा प्राधिकरण के 35 और प्रशासन के दस भूमाफिया हैं। जिलाधिकारी की समीक्षा में इसका खुलासा हुआ है। वहीं, प्रशासन ने मार्च, 2021 में सात भूमाफिया को चिह्नित किया था। इनमें से तीन पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। डीएम ने सदर और दादरी तहसील प्रशासन को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नवंबर 2020 में 11 भूमाफिया को चिह्नित किया गया था। इनमें से भी सात पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। अब डीएम ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन, प्राधिकरण और पुलिस की मिलीभगत से भूमाफिया सक्रिय है। कार्रवाई नहीं करने के पीछे भी मिलीभगत है।
विज्ञापन

प्रशासन के रिकॉर्ड में आठ भूमाफिया लापता
जिले में कुल 130 भूमाफिया हैं। इनमें से 109 बाहर और तीन जेल में है। 10 की मौत हो चुकी है। जबकि, आठ भूमाफिया लापता है। इनका पता नहीं चल रहा है। डीएम ने इनका पता लगाने के निर्देश दिए है। वहीं, 130 भूमाफिया में से 85 पर एफआईआर दर्ज है। 85 में से 80 की चार्जशीट पूरी हो चुकी है। 31 पर गुंडा एक्ट और सात पर गैंगस्टर लगाया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि 15 दिन के अंदर सभी विभाग को भूमाफिया को चिह्नित कर रिपोर्ट देनी होगी। पुलिस को एफआईआर के बाद की कार्रवाई तेज करनी होगी। जिन भूमाफिया पर केस दर्ज नहीं हो सका है, उन पर जल्द केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed