फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   42 including 18 ex-servicemen of Gorkha regiment cheated on the pretext of getting jobs

नौकरी लगवाने के झांसा देकर गोरखा रेजीमेंट के 18 पूर्व सैनिकों समेत 42 से ठगी

Fri, 12 Nov 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
42 including 18 ex-servicemen of Gorkha regiment cheated on the pretext of getting jobs
थाने में श‌िकायत करने पहुंचे पूर्व सैनिक। अमर उजाला
नोएडा। तुर्की में नौकरी दिलाने का लालच देकर विभिन्न राज्यों के 42 लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। नोएडा में ऑफिस खोलकर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ितों में गोरखा रेजीमेंट के 18 पूर्व सैनिक भी हैं। ठग ने प्रत्येक पूर्व सैनिक से 1.75 लाख रुपये ठग लिए। शुक्रवार को पीड़ित सेक्टर-20 थाने अपनी रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-20 थाने के बाहर बैठे जिगर पटेल ने बताया कि वह सूरत से आया है। तुर्की भेजने के नाम पर नरेश शर्मा ने 1.90 लाख रुपये ठगे हैं। जिगर के साथ ही सूरत से आए गोरखा रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने बताया कि ई-मेल से उनकी बात नरेश से हुई थी। नरेश ने सभी को तुर्की में नौकरी झांसा दिया था। इसकी एवज में प्रत्येक से 1.75 लाख रुपये लिए थे। नरेश का ऑफिस नोएडा सेक्टर-2 स्थित सी-124ए की इमारत में दूसरे तल पर है। वीजा लगवाने के नाम पर सभी के पासपोर्ट भी नरेश ने ले लिए, लेकिन न नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस दिए। सभी ने दबाव बनाया तो दो माह पहले वीजा और पासपोर्ट उन्हें दे दिया। साथ ही, उन्हें तुर्की जाने के लिए हवाई जहाज का एक टिकट भी दिया, जो नकली था। जब वापस नोएडा आए तो नरेश का आफिस बंद मिला।
विज्ञापन

शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस ने लौटाया
पीड़ितों ने बताया कि वह दो माह में पांच से छह बार नोएडा आ चुके हैं, लेकिन आरोपी के ऑफिस पर ताला लगा हुआ है। उसने दो माह से किराया भी नहीं दिया है। सभी पीड़ित जब नोएडा सेक्टर-20 थाना पहुंचे तो सेक्टर-15 भेज दिया गया। सेक्टर-15 में जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने सहायता करने की जगह उन्हें अपने-अपने शहरों में शिकायत दर्ज कराने को कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
संज्ञान में मामला आया है। पीड़ितों से फोन पर बात भी की है। शनिवार को सभी को अपने कार्यालय में बुलाया है। इस मामले में निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed