{"_id":"5bd4a671bdec2217277ccc5e","slug":"41540662897-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसई गांव में कार की टक्कर से दो की मौत एक गम्भीर रूप से घायल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसई गांव में कार की टक्कर से दो की मौत एक गम्भीर रूप से घायल।
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बसई गांव में कार की टक्कर से दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल
- पुलिस ने कार को लिया कब्जे में, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। खंड के पहाड़ी रोड पर बसई गांव में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
दिन के लगभग 2 बजे बसई गांव का मुस्तकीम अपनी माँ समीना व 9 माह की बच्ची को बाइक पर लेकर घर से किसी काम से निकला था। जब वह गांव के अड्डे पर पहुंचा तो दूसरी ओर से तेज रफ्तार आई ट्वेंटी कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मुस्तकीम के पीछे बाइक पर बैठी समीना पत्नी इस्लाम व 9 माह की फिजा की मौके पर मौत हो गई तथा मुस्तकीम सड़क से दूर खेतों में जा गिरा। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क से उठाया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचा दिया तथा गंभीर रूप से घायल मुस्तकीम को उपचार के लिए अल-आफिया अस्पताल भेज दिया। मुस्तकीम की नाजुक हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शहीद हसन खा मेवाती मेडिकल रेफर कर दिया वहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुस्तकीम की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
इस संबंध में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों शवों का सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा में पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है। पुलिस ने बाइक को टक्कर मारने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। मुकदमा परिजनों के बयान देने पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
कार की टक्कर के बाद खेतों में पड़ा गंभीर रुप से घायल मुस्तकीम।