{"_id":"5b9ae507867a557f5e02c10d","slug":"41536877831-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद------------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद------------------
विज्ञापन
संवाद
फोटो
टूटी बाउंड्री से अंदर घुस आते हैं असामाजिक तत्व
सेक्टर-36 में रोजाना मिल रही लूट और चोरी की शिकायतें, पुलिस से गश्त लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-36 में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सेक्टर के पास चौकी व थोड़ी दूर पर थाना होने के बाद भी बदमाश आसानी से चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह बाउंड्री की टूटी दीवार है। सेक्टर के कुछ गेटों को रात के समय बंद कर दिया जाता है। लेकिन बदमाश आसानी से बाउंड्री फांदकर प्रवेश कर जाते हैं। फिर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। यहां रह रहे लोगों के अंदर डर का माहौल है। महिलाएं पार्क में भी जाने से डरती हैं।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर में बड़े से लेकर छोटे मकान हैं। पिछले 2 साल के अंदर चोरों ने मकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपयों पर हाथ साफ किया है। पीड़ितों को आज तक इंसाफ नहीं मिल सका है। वह जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। चोरी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम है। पुलिसकर्मी सेक्टर के अंदर गश्त करते दिखाई नहीं देते हैं। पीसीआर सेक्टर में साइरन बजाकर आती है। इससे बदमाश अलर्ट हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस का आना न आना बराबर है। दिन में बड़ी आसानी से लूट की वारदात हो रही हैं।
पार्क में शराब का सेवन करते हैं बाहरी
लोगों ने बताया कि सेक्टर के साथ-साथ पार्क की बाउंड्री वॉल भी टूटी पड़ी है। बाहरी लोग शाम होते ही सेक्टर में प्रवेश करते हैं। जिसके बाद पार्कों में बैठकर शराब का सेवन करते हैं। कई बार मना करने के बाद भी मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में पुलिस को गश्त बढ़ानी होगी। जिससे घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
परिचर्चा
सेक्टर की सुरक्षा को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से बातचीत की गई है। इतनी लूट व चोरी होने के बाद भी हमें सुरक्षा नहीं मिल रही। ऐसे में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
- राजेश अरोड़ा, निवासी, सेक्टर-36
सेक्टर के अंदर दिन में ही चेन स्नैचिंग होती है। सुनसान सड़क हो या भीड़ वाला इलाका बदमाश घटनाओं को लगातार अंजाम देते जा रहे हैं। पुलिस पूरी तरह से नाकाम है।
- एस के जैन, निवासी, सेक्टर-36
यहां रह रहे लोग पूरी तरह से डरे सहमे हैं। सुरक्षा के लिहाज से सेक्टर में कोई भी सुरक्षित नहीं है। न ही प्राधिकरण बाउंड्री वॉल बनवा रहा और न ही पुलिस कोई कदम उठा रही है।
- राकेश शरद, निवासी, सेक्टर-36