फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हरियाणा के लिए कुश्ती

हरियाणा के लिए कुश्ती

Mon, 20 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के लिए कुश्ती
हरियाणा की बेटी का सुनहरा तोहफा
विज्ञापन

-चरखी दादरी की विनेश फोगाट ने दिलाया महिला कुश्ती के इतिहास में एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण
-जींद के लक्ष्य श्योराण ने निशानेबाजी में जीता सिल्वर
जकार्ता। हरियाणा की ‘गोल्डन गर्ल’ विनेश फोगाट ने सोमवार को एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में विनेश ने जापान की इरी यूकी को 6-2 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले गीतिका जाखड़ को 2006 दोहा एशियाड में रजत पदक मिला था। 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती स्पर्धा में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले रविवार को पुरुष वर्ग में हरियाणा के ही बजरंग पूनिया ने 65 भारवर्ग में स्वर्ण पदक दिलाया था।
75 सेकंड में जीता सेमीफाइनल
विनेश ने स्वर्णिम सफर में चार बाउट जीतीं, जिनमें सेमीफाइनल में तो उन्होंने उज्बेकिस्तान की याकशीमुरातोवा को महज 75 सेकंड में हरा दिया था।
चीन की सुन से चुकाया हिसाब
विनेश ने रियो ओलंपिक में उनका पैर तोड़कर कॅरिअर को खतरे में डालने वाली चीन की सुन युनान को पटखनी देकर पुराना हिसाब भी चुका लिया।
फोगाट बहनों की फिर धूम
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की विनेश फोगाट बहनों में शामिल हैं। उनकी चचेरी बहन गीता फोगाट 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं और अब विनेश ने यह गौरव एशियाई खेलों में हासिल कर लिया।
विज्ञापन

01: पहली महिला रेसलर हैं विनेश जिन्होंने लगातार दो एशियाई खेलों में पदक जीता। इंचियोन में हुए पिछले खेलों में उनके नाम कांस्य था।
02: दूसरा स्वर्ण पदक है इस साल विनेश का। इससे पहले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में अव्वल रहीं थी
03: करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी हरियाणा सरकार
निशानेबाजी में दोहरी चांदी : शूटर दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल और 19 वर्षीय जींद के लक्ष्य श्योराण ने ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता। दिल्ली के शूटर दीपक का 14 साल के कॅरिअर में यह पहला व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय पदक है। उन्होंने 247.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं लक्ष्य 45 में से 39 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। लक्ष्य ने मानवजीत सिंह संधू की बराबरी कर ली जिन्होंने 2006 दोहा खेलों में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में 28 साल में पहली हार : एशियाड में सात बार की चैंपियन भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया ने कड़े मुकाबले में 24-23 से हरा दिया। यह एशियाई खेलों में 28 वर्षों में भारत की पहली हार है। दक्षिण कोरिया ने 2016 के विश्व कप में भी भारत को हराया था।
---------------------
स्वर्ण पदक पर तीन करोड़, रजत पदक विजेता को मिलेंगे डेढ़ करोड़
स्वर्ण पदक विजेताओं को एचसीएच-एचपीएस की नौकरी भी देगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एशियाई खेलों में स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि प्रदान करने की घोषणा कर दी है। स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये के साथ एचसीएस और एचपीएस की नौकरी दी जाएगी। रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपये मिलेंगे व खेल नीति अनुसार नौकरी दी जाएगी। कांस्य पदक विजेता को इनाम राशि व नौकरी खेल नीति अनुसार ही मिलेगी। प्रदेश सरकार एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री अनिल विज ने महिला पहलवान खिलाड़ी विनेश फोगाट को स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 18वें एशियाई खेलों में हरियाणा के एक ओर खिलाड़ी ने देश को एक अन्य स्वर्ण पदक दिलाकर मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने युवा शूटर लक्ष्य श्यारोण को मैन्स ट्रैप शूटिंग वर्ग में रजत पदक जीतने पर खुशी जताई है।

------------
‘देश के लिए सिल्वर पर मेरे लिए गोल्ड से कम नहीं’
-लक्ष्य की मां और पिता ने कहा बेटे पर गर्व
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एशियाई खेलों में मूलत: जींद निवासी शूटर लक्ष्य श्योराण के सिल्वर मेडल जीतने से परिवार समेत जींद में खुशी का माहौल है। सिल्वर जीतने की जानकारी मिलते ही लोग लक्ष्य के परिजनों को बधाई देने के लिए घर पहुंचने लगे। लक्ष्य के पिता सोमबीर पहलवान ने कहा कि उनको अपने बेटे पर गर्व है। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि लक्ष्य इस चैंपियनशिप से खाली हाथ नहीं आएगा। लक्ष्य की मां प्रोमिला देवी ने कहा कि लक्ष्य और देश के लिए पदक सिल्वर हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह गोल्ड से कम नहीं है। लक्ष्य देश के लिए भविष्य में गोल्ड जरूर लेकर आएगा। दादी शाबकौर ने कहा कि ‘मेरा पोता इसी तरह से निशाने लगाता रहे बस देश में फिर किसी पदक की कमी नहीं रहेगी।’ फिलहाल लक्ष्य अमृतसर में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed