फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   400 crore land got ownership right after 70 years

400 करोड़ की भूमि पर 70 साल बाद मिला मालिकाना हक

Tue, 19 Jan 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
400 crore land got ownership right after 70 years
400 करोड़ की भूमि पर 70 साल बाद मिला मालिकाना हक
विज्ञापन

नोएडा। 70 साल से भूमाफिया से चली आ रही लड़ाई में जिला प्रशासन और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की आखिरकार जीत हो गई। सोमवार को करीब 400 करोड़ रुपये की 161 एकड़ जमीन रक्षा मंत्रालय का नाम दर्ज करा दी गई। मामले में अब जिला प्रशासन भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि जिले में भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एक साल में शासन के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सहायक अभिलेख अधिकारी के न्यायालय में लंबे समय से चले आ रहे मुकदमे का पटाक्षेप हो गया। रक्षा मंत्रालय की भूमि पर कब्जा करने वालों का नाम खारिज कर दिया गया है। आदेश का पालन करते हुए भूमि रक्षा मंत्रालय के नाम दोबारा दर्ज करा दी गई है। डीएम ने कहा कि यह कार्रवाई भूमाफिया के लिए सबब होगी।

यह था प्रकरण : वर्ष 1950 में नोएडा स्थित नंगली सागपुर गांव में 482 एकड़ भूमि का अधिग्रहण रक्षा मंत्रालय ने फील्ड फायरिंग और बांबिंग रेंज बनाने के लिए किया था, लेकिन एक भूमाफिया ने करीब 161 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया और गलत तरीके से खतौनी में अपना नाम भी चढ़वा लिया। इसके बाद फार्म हाउस बनाकर रहना शुरू कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अफसरों ने शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगभग 70 साल बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया और पूरी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed