फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 go-smugglers, including prize money of 25 thousand arrested after encounter

मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी समेत 4 गो-तस्कर गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
4 go-smugglers, including prize money of 25 thousand arrested after encounter
मुठभेड़ में बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद गोवंश को दुलारते डीसीपी राजेश कुमार सिंह। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा/दादरी। दो बार हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गो-तस्कर गिरोह के सरगना समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं एक बदमाश अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपी, गोवंश को नशे का इंजेक्शन देकर जंगल में ले जाते और गोकशी करते थे। आरोपियों के कब्जे से दो गोवंश, 4 तमंचे और कार बरामद आदि बरामद हुई।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह चौहान के अनुसार पहली मुठभेड़ बृहस्पतिवार देर रात ओमीक्रॉन-वन सेक्टर के नजदीक जंगल में हुई। वहां गिरोह का सरगना गुलावटी निवासी राशिद उर्फ मोटा अपने साथियों हापुड़ के गोदी सराय गांव निवासी जमील, सिवालखास मेरठ निवासी रिजवान, गुलावठी निवासी वसीम और बिलाल के साथ गोवंश को जबरन कार में घुसा रहा था। तभी क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची एसओजी सहित पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने से जमील, रिजवान और वसीम घायल हो गए। बिलाल और राशिद फरार होने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार 4 जनवरी को गांव रिठौरी के जंगल में हुए गोकशी के मामले में जमील पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। वहीं वसीम पर गोकशी के 6 से अधिक केस दर्ज हैं। रिजवान मीट का थोक विक्रेता है।
विज्ञापन

सरगना को जारचा पुल के पास से दबोचा
दूसरी मुठभेड़ शुक्रवार शाम जारचा पुल के नजदीक हुई। उस समय पुलिस बृहस्पतिवार रात फरार हुए बदमाशों की तलाश में वाहनों की जांच कर रही थी। तभी स्कूटी सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसकी पहचान गिरोह के गो-तस्कर गिरोह के सरगना राशिद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वर्तमान में डासना में रह रहा राशिद 25 हजार का इनामी है और उस पर अलग-अलग थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने गोवंश को गोद में उठाया, वीडियो वायरल
बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों से छुड़ाए गोवंश को गोदी में उठा लिया और उसे दुलार किया। वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed