फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 dead in Parsaul Village

पारसौल गांव में आठ घंटे में एक महिला समेत चार की मौत

Sun, 09 May 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
4 dead in Parsaul Village
दनकौर। क्षेत्र के गांवों में लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है और इससे मौत के मामले सामने आ रहे हैं। पारसौल गांव में शनिवार को आठ घंटे के भीतर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि चारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और चारों होम आईसोलेशन में ही उपचार करा रहे थे। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य गांवों में भी कई लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के करीब 72 गांवों में रोजाना एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हो रही है। पारसौल गांव में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे के बीच एक बुजुर्ग महिला समेत सर्वेश 45 वर्ष, बुद्धा 34 वर्ष व संजू 42 वर्ष की संक्रमण से मौत हो गई। परिजनों ने इन्हें अस्पताल में भर्ती करने का प्रयास भी किया, लेकिन बेड नहीं मिलने के कारण भर्ती नहीं हो सके। इसके बाद सभी का होम आइसोलेशन में ही ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था कर करीब 12 दिनों से इलाज चल रहा था। चारों अलग-अलग परिवार के हैं। इन मौतों की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गांव में एक साथ चार मौत होने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव का कोई व्यक्ति एक दूसरे के घर नहीं जा रहा है। गांव में अभी भी छह लोग बीमार हैं जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं। सभी घर पर रहकर ही झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने गांव को सेनिटाइज तक नहीं कराया है।
विज्ञापन

सरकारी रिकार्ड में नहीं होती गांव में मौत की गिनती
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ग्रामीणों की मौतें हो रही हैं। अधिकांश ग्रामीण कोरोना या फिर कोरोना के लक्षण वाली बीमारी सांस लेने में दिक्कत आदि के बाद दम तोड़ रहे हैं। इसके बावजूद कोरोना से होने वाली सरकारी मौत के आंकड़ों मेें इन्हें शामिल नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed