फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   38 lakhs were looted by luring people with the promise of profits from investing in the company.

Noida News: कंपनी में निवेश से मुनाफे का झांसा देकर हड़पे 38 लाख

Wed, 15 Oct 2025 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
38 lakhs were looted by luring people with the promise of profits from investing in the company.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कंपनी में निवेश से मुनाफे का झांसा देकर गांव यासीन माजरी के अशोक सिंह से 38.07 लाख रुपये की धाखाधड़ी हो गई। इसके आरोप जिला अंबाला के न्यू जनकपुरी निवासी अभिषेक गोयल, प्रदीप राणा, अमरनाथ व विकास कुमार पर आरोप लगे हैं। इनके खिलाफ अशोक सिंह से मिली तहरीर पर पुलिस ने चारों लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में गांव यासीन माजरी निवासी अशोक सिंह ने बताया कि उनकी मुलाकात वर्ष-2022 में जिला अंबाला के न्यू जनकपुरी निवासी अभिषेक गोयल के साथ हुई थी। तब अभिषेक ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है, जहां पर रुपये निवेश कर मुनाफा होता है। अभिषेक ने प्रदीप राणा, अमरनाथ व विकास कुमार से भी मिलाया।
विज्ञापन

इन लोगों ने भी कंपनी में रुपये निवेश कर मुनाफे का लालच दिया। उनकी बातों में आकर अलग-अलग रकम कंपनी में निवेश की। इसका मुनाफा दिख रहा था तो विश्वास कर कंपनी में लगातार निवेश जारी रखा। इस तरह करीब 38.07 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद मुनाफे व निवेश किए रुपये वापस लेने चाहे तो नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब अभिषेक, प्रदीप, अमरनाथ व विकास से बात की, पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे परेशान होकर चारों लोगों के खिलाफ थाना साढौरा पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी अमरजीत का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed