फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   37 Sanitation Workers Awaiting Salaries for Two Months

Noida News: दो माह से वेतन को तरस रहे 37 सफाई कर्मचारी

Sat, 02 May 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
37 Sanitation Workers Awaiting Salaries for Two Months
-सफाई का ठेका एक माह पहले हो चुका है पूरा, भुगतान न होने से खड़ा हुआ आर्थिक संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। नगरपालिका में ठेके पर कार्य कर चुके करीब 37 सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और वे लगातार ठेकेदार व प्रशासन से भुगतान की मांग कर रहे हैं। संबंधित कंपनी का ठेका पिछले माह पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद 37 कर्मचारियों को उनके दो माह का बकाया वेतन अब तक नहीं दिया गया।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी करते रहे, लेकिन मेहनताना न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेतन के लिए कई बार ठेकेदार से संपर्क किया गया, लेकिन हर बार उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा। इससे परेशान होकर उन्होंने हाल ही में नगरपालिका कार्यालय में ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया और प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया। बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए इसी वेतन पर निर्भर हैं। दो माह का भुगतान न होने के कारण उनके सामने घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें उधार लेकर गुजारा करना पड़ रहा है, जबकि बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्च भी प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि एक तो उनके पास अब काम नहीं है और दूसरी उनकी दो माह की पेमेंट नहीं होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नगरपालिका सचिव से बात करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। वहीं ठेकेदार रिंकू सिंह का कहना है कि नगरपालिका में उनकी चार माह की पेमेंट अटकी हुई है जिसके कारण सफाई कर्मचारियों का दो माह का वेतन नहीं दिया गया। पेमेंट होने के बाद ही सफाई कर्मचारियों का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed