{"_id":"609577fe8ebc3ec3697654b5","slug":"35-bed-kovid-care-center-to-be-built-in-tawadu-mewat-news-noi580773412","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावडू में बनेगा 35 बेड का कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावडू में बनेगा 35 बेड का कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
तावड़ू। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 35 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस संबंध में शुक्रवार को सोहना तावडू विधायक संजय सिंह और एसडीएम डॉ. नरेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर सीएचसी में कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। तीन मंजिला सीएचसी के दूसरे तल पर वेंटिलेटर युक्त 5 और तीसरे तल पर 30 बेड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्थाओं और लोगों की मदद से सभी जरूरी उपकरणों और दवाइयों का भी इंतजाम किया जा रहा है। वहीं, विधायक संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने सोमवार को मेवात दौरे पर आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से तावडू सीएचसी में कोविड केयर सेंटर बनाने की मांग की थी। सीएम के आदेश पर इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यहां कोविड केयर सेंटर बनने से संक्रमित मरीजों को काफी लाभ मिलेगी। अब उन्हें रेवाड़ी, भिवाड़ी, मानेसर, गुरुग्राम और नूंह के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि दूसरे तल पर प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर में वेंटिलेटर युक्त 5 बेड होंगे। सीएचसी में ऑक्सीजन सिलिंडर सहित सभी उपकरण उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम और अधिकारियों ने तावडू सीएचसी का निरीक्षण कर लिया है। कोविड केयर सेंटर के लिए जरूरी दवाइयों और उपकरणों की सूची उपायुक्त को भेज दी गई है।