{"_id":"5c06c4f4bdec224153247a1d","slug":"31543947508-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं हिंदुस्तान हूं, काले गोरे में एकता की पहचान हूं...
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर काव्य गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-31 स्थित कवि बीना के आवास पर संस्कार भारती संस्था द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर काव्य गोष्ठी हुई। अध्यक्षता संस्कार भारती नोएडा संयोजक कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव ने की। संचालन प्रांतीय साहित्य विधा संयोजक बाबा कानपुरी ने किया। शुरुआत डॉक्टर अशोक मधुप ने वाणी वंदना से की। इसके बाद प्रेम सागर प्र्रेम ने गीत प्रेम भरा है जगत में मन के नैना खोल... सुनाया। युवा कवि दीपक शंखधर ने ‘मैं हिंदुस्तान हूं, काले गोरे में एकता की पहचान हूं’ की प्रस्तुति दी। शिप्रा श्रीवास्तव ने सुंदर कांड पाठ किया। बाबा कानपुरी के गांधी और आधुनिक गांधी पर व्यंग सुनकर सभी हंसने पर मजबूर हुए। डॉ. अशोक मधुप ने चिरपरिचित अंदाज में गीत सुनाया ‘है अभावों में पलती हुई जिंदगी, गम के दरिया में बहती हुई जिंदगी’। नोएडा के संगठन मंत्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजन, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, उमाशंकर शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे।