{"_id":"655d0a1457f99135e1087e2c","slug":"300-personnel-will-be-recruited-in-the-quick-response-team-cleaning-will-also-be-done-at-night-grnoida-news-c-23-1-noi1091-21255-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्विक रेंसपांस टीम में भर्ती होंगे 300 कर्मी, रात में भी होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्विक रेंसपांस टीम में भर्ती होंगे 300 कर्मी, रात में भी होगी सफाई
विज्ञापन
क्विक रेंसपांस टीम में भर्ती होंगे 300 कर्मी, रात में भी होगी सफाई
-प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक जगहों पर नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर, सजाने की भी तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण अब सफाईकर्मियों की क्विक रेसपांस टीम का गठन करेगा। यह निर्णय हड़ताल के चले शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था के बाद लिया गया है। इस टीम को टेंडर से बाहर रखे गए स्थानों पर साफ-सफाई का दायित्व दिया जाएगा। यह टीम रात में ही प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई करेगी। इससे दिन में वहां पर गंदगी नहीं दिखाई देगी। सफाईकर्मी हड़ताल पर जाएंगे तो यह टीम उनका भी काम करेगी। यह हड़ताल में शामिल होंगे तो इनका करार खत्म कर दिया जाएगा।
दो सप्ताह से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। इसमें सभी छह कंपनियों के अधिकांश कर्मचारी शामिल हैं। अधिकांश शहर में झाड़ू तक नहीं लग रही है। प्राधिकरण अधिकारियों के आश्वासन पर पर कर्मी मानने को तैयार नहीं है। इसी से सबक लेते हुए एक क्विक रेसपांस टीम के गठन का निर्णय लिया गया है। इनसे सशर्त बात की गई है कि वह सफाईकर्मियों की हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। दिसंबर से यह टीम काम करना शुरू कर देगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस:
ग्रेटर नोएडा। सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। उन्हाेंने ग्रेनो प्राधिकरण पर धरना स्थल से परी चौक तक पैदल जुलूस निकालकर विरोध जताया। सफाईकर्मियों की मांग है कि उनको भी प्राधिकरण कार्यालय के अंदर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की तर्ज पर मानदेय दिया जाए। दुर्घटना होने पर कर्मी के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। इनका साफ कहना है कि मांग पूरी न होने तक वह काम नहीं करेंगे।