{"_id":"65fca0c49c79078a0f06daa9","slug":"30-percent-teachers-are-absent-how-will-the-copies-be-checked-noida-news-c-1-gnd1002-1528668-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 30 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित, कैसे होगी कॉपियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 30 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित, कैसे होगी कॉपियों की जांच
विज्ञापन
अभी 27 हजार कॉपियां और जांची जानी बाकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में बृहस्पतिवार को भी 30 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित रहे। अब तक 12वीं की 28816 कॉपियां जांची जा चुकी हैं, अभी करीब 27 हजार कॉपियां और जांची जानी हैं। अब तीन दिन की सरकारी छुट्टी पड़ रही है, ऐसे में रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है। हालांकि शिक्षा विभाग का कहना है कि निर्धारित समय में मूल्यांकन कर लिया जाएगा।
जिले के दो सेंटरों पर 10वीं और 12वीं की कॉपियाें का मूल्यांकन हो रहा है। इस बार मूल्यांकन के लिए 12वीं कक्षा की 56133 कॉपियां प्राप्त हुईं। वहीं, 257 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई, इसमें से 159 शिक्षक उपस्थित और 79 अनुपस्थित रहे। एक शिक्षक ने बताया कि एक दिन में 45 कॉपियां जांचनी होती हैं। एक कॉपी के लिए केवल 13 रुपये मिलते हैं, इसलिए भी शिक्षक नहीं आ रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक दिन में 10वीं के शिक्षक को 50 और 12वीं के शिक्षक को 45 काॅपियां जांचनी होती हैं। कोशिश की जा रही है कि निर्धारित समय में मूल्यांकन का काम कर लिया जाए।