नूंह। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 15 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की, वहीं तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि तीनों मामलों में मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरने वालों में आकेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, फिरोजपुर झिरका के 57 वर्षीय व्यक्ति व इंडरी खंड के गांव रेवासन निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। राहत की बात है कि 34 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
जिले में सामने आए 15 नए मामलों में नूंह खंड में 5, इंडरी में एक, तावडू में 5, पुन्हाना में 5 व फिरोजपुर झिरका में एक मामला शामिल है। अब कोरोना के 143 सक्रिय मरीज हैं। दिनों दिन सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है। फिलहाल 2364 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 4826 मामले सामने आए हैं। जिनमें अब तक 4588 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 95 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 261804 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं जिनमें से 253691 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।