फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   287 out of 315 students got instant employment

Noida News: 315 में से 287 छात्रों को हाथों हाथ मिला रोजगार

Sat, 30 Aug 2025 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
287 out of 315 students got instant employment
-315 छात्रों ने कराया पंजीकरण, रोजगार पाकर खुशी से झूम उठे छात्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर 31 निठारी स्थित राजकीय आईटीआई नोएडा में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र रोजगार की तलाश में आईटीआई पहुंचे।


राजकीय आईटीआई नोएडा के एडमिशन व प्लेसमेंट प्रभारी जितेंद्र त्यागी ने बताया, सुबह 10 बजे से प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस दौरान मेले में प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से हर ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण कुल 315 छात्रों ने पंजीकरण कराया गया। इस दौरान 315 में से 287 छात्रों को हाथों हाथ ही नौकरी मिल गई। ऐसे में इन छात्रों को चेहरे पर अलग मुस्कान देखने को मिली। बता दें, इन रोजगार मेले में की नामी गिरामी कंपनियां शामिल हुईं। जिन्होंने आए हुए लोगों छात्रों के इंटरव्यू लिए। छात्र इतने होशियार और रोजगार परक निकले कि कंपनियों ने उन्हें हाथों हाथ अपनी कंपनियों में ले भी लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी यज्ञदेव सिंह ने बताया, छात्रों को मिलने वाला यह अवसर बेहद खास है। आने वाले समय में वह स्वयं की तरक्की के साथ साथ देश की तरक्की पर भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed