फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   26 thousand visitors arrived in two days of renewable exhibition

Noida News: नवीकरणीय प्रदर्शनी के दो दिनों में 26 हजार पहुंचे आगंतुक

Thu, 05 Oct 2023 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
26 thousand visitors arrived in two days of renewable exhibition
-इंडिया एक्सपो मार्ट में नवीकरणीय ऊर्जा प्रदर्शनी-2023 में बड़े कारोबार का अनुमान
विज्ञापन

-रिसाइकिल में आधुनिक तरीके अपनाने से भारत 2030 तक बैटरी उत्पादन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकेगा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रही नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो) के शुरुआती दो दिनों में करीब 26 हजार आगंतुक आए हैं। बड़ी संख्या में खरीददारों के आने से आयोजनकर्ताओं ने अनुमान जताया है कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में कारोबार के बड़े अनुबंध होंगे।

इंफार्मा मार्केट्स इंडिया के प्रमुख योगेश मुद्रास ने बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी से भारतीय बाजार 2030 तक करीब 128 गीगा हर्ट्ज तक पहुंच जाएगा। उन्हाेंने बताया कि बैटरी को रिसाइकिल करने के लिए लगातार आधुनिक तकनीक निकलकर सामने आ रही है। ऐसे में भारत में बड़ी मात्रा में बैटरी को रिसाइकिल कर दोबारा उपयोग लायक बनाया जाएगा। इससे बैटरी बनाने में होने वाले कार्बन उत्सर्जन को 90 प्रतिशत तक कम किया जाएगा।
विज्ञापन

एशिया पैसफिक पॉवर एंड रिन्यूएबल रिसर्च के उपाध्यक्ष एलेक्स विडवर्थ का कहना है कि भविष्य में भारत और चीन पूरे विश्व की 60 प्रतिशत ऊर्जा आपूर्ति को कंट्रोल करेंगे। हालांकि, वर्तमान में भारत अभी ऊर्जा की आपूर्ति के लिए 75 प्रतिशत जैविक ईधन पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि अगले दस वर्ष में करीब तीन ट्रिलियन यूएस डॉलर का इस क्षेत्र में निवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डी सोलर के प्रबंध निदेशक ईश्वर ढोलकिया का कहना है कि इस सोलर प्रदर्शनी से करीब 700 प्रदर्शक कंपनियों को कई सौ करोड़ रुपये का व्यापार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed