{"_id":"5fb2c7578ebc3eefbb07706e","slug":"26-society-dont-need-multi-point-connection-grnoida-news-noi548604223","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा की 26 सोसाइटी को नहीं चाहिए मल्टीप्वाइंट कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा की 26 सोसाइटी को नहीं चाहिए मल्टीप्वाइंट कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 सोसाइटियों को नहीं चाहिए मल्टी प्वाइंट कनेक्शन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 26 सोसाइटियों को मल्टी प्वाइंट कनेक्शन नहीं चाहिए। वहां की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) या निवासियों ने लिखित में नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) को सिंगल प्वाइंट कनेक्शन में ही रहने पर सहमति दी है। वहीं, 103 सोसाइटियों ने एनपीसीएल के नोटिस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी ने मौन स्वीकृति मानकर परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में 134 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी हैं। एनपीसीएल ने सभी सोसाइटी को नोटिस जारी कर 31 अक्तूबर तक का समय दिया था। जिन्हें मल्टी प्वाइंट कनेक्शन नहीं चाहिए, उनको लिखित में सहमति देनी थी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 103 में सोसाइटियों में परिवर्तन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 103 में से एक सोसाइटी का मामला एनसीएलटी, एक निर्माणाधीन और एक में मल्टी प्वाइंट देने का काम चल रहा है। वहीं, पांच सोसाइटी के सिंगल प्वाइंट को मल्टी प्वाइंट में बदल दिया गया है।
50 प्रतिशत आवेदन पर शुरू होगा काम
एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि जिन सोसाइटी के सिंगल प्वाइंट को मल्टी प्वाइंट करना है। उन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। निवासियों से आवेदन मांगे है। जब सोसाइटी के 50 प्रतिशत निवासी आवेदन कर देंगे, तभी सिंगल प्वाइंट को बदलने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
एक से छह माह में पूरा होगा परिवर्तन
एनपीसीएल ने 100 सोसाइटी में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन देने की कार्य योजना तैयार कर ली है। इस परिवर्तन में एक से छह माह का समय लगेगा। दो सोसाइटी में एक-एक माह, दो सोसाइटी में 5-5 माह और दो सोसाइटी में 6-6 माह का समय लगेगा। 70 सोसाइटी में तीन-तीन माह में मल्टी प्वाइंट देने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जबकि, 16 सोसाइटी में 4-4 माह का समय लगेगा।
इन्हें नहीं चाहिए मल्टी प्वाइंट
ई-होम्स, सिग्मा सहकारी आवास समिति, स्प्रिंग फिल्ड्स, एल्डिगो ग्रीन मेडोज, घरौंदा सहकारी आवास समिति, चेरी काउंटी, गौड़ सिटी दो का 12 एवेन्यू व 11 एवेन्यू, गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू, स्पार्क डिवाइन, द किंग्स टाउनशिप, एडब्ल्यूएचओ, पूर्वांचल हाइट्स, स्टेलर एमआई लिगेसी, हरमुख सोसाइटी, आईकॉन सोसाइटी, गंधर्व सोसाइटी, रॉयल एसएएस, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे, खुशबू, एटीएस ग्रीन, एनआरआई सिटी ग्रुप हाउसिंग, स्टेलर सिग्मा, स्टेलर जीवन, सीनियर सिटीजन सोसाइटी, एग्जोटिका ड्रीमविले।
पांच सोसाइटी में हो चुका है परिवर्तन
एयरलाइन कर्मचारी एंड मित्रा सहकारी आवास समिति, मीडिया विलेज, रॉयल कोर्ट, पूर्वांचल रॉयल सिटी और एसएस एंकलेव।
100 सोसाइटी के सिंगल प्वाइंट को मल्टी प्वाइंट में बदला जाएगा। निवासियों से आवेदन मांगे है। एक सोसाइटी से 50 प्रतिशत निवासियों के आवेदन आने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) एनपीसीएल