फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   250 players showed their strength in Roll Ball Sports Skating

Noida News: रोल बॉल स्पोर्ट्स स्केटिंग में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 14 Sep 2025 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
250 players showed their strength in Roll Ball Sports Skating
शिवकाश रोलर स्केटिंग अकादमी पहले तो रजनीकांत रोलर स्केटिंग अकादमी दूसरे नंबर पर रही
विज्ञापन


फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के प्रज्ञान स्कूल में रविवार को जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूलों और अकादमियों के 250 से अधिक स्केटर्स ने सीनियर कैटेगरी के तहत पुरुष व महिला वर्ग में ने हिस्सा लिया। शिवकाश रोलर स्केटिंग अकादमी के स्केटर्स पहले स्थान पर रहे। कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ और जिला रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स संघ ने प्रतियोगिता कराई।
प्रतियोगिता में शिवकाश रोलर स्केटिंग अकादमी के रोहन चौहान, आकाश बंसल, तन्मय दास, ऋषभ सारस्वत, ध्रुव गोयल, शिवम वर्मा, निष्कर्ष भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल पहला स्थान प्राप्त किया। रजनीकांत रोलर स्केटिंग अकादमी के आशीष, आदित्य चौहान, हर्ष रावल, मृदुल कुमार सिंह, विक्की गौतम, जयवीर ने दूसरा स्थान हासिल किया। समसारा रोलर स्केटिंग अकादमी के आशीष, आदित्य चौहान, हर्ष रावल, मृदुल कुमार सिंह, विक्की गौतम, जयवीर ने तीसरा नंबर प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कीनिया टीम के अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल खिलाड़ी ब्रायन मंगोरा माटिको, जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष मोहित दलगीर, जिला रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नागर, सचिव रविकांत, उपाध्यक्ष चेतन वशिष्ठ ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन
इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम गठन के लिए प्रशिक्षण शिविर में हुआ। इनमें मिलिंद शर्मा, निष्कर्ष भारद्वाज, रोहन चौहान, आदित्य चौहान, आशीष, आकाश बंसल, ईशा पिंदर सिंह मेहता, तन्मय दास, विक्की गौतम, जयवीर, ऋषभ सारस्वत, श्रेय सिंह, हर्ष रावल, ध्रुव गोयल, शिवम वर्मा शामिल हैं। शिविर से 12 खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed