Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24 villages have been suffering from cancer for years, no one even tried to find out the reason

Noida News: वर्षों से कैंसर के दंश झेल रहे 24 गांव, किसी ने वजह जानने की कोशिश तक नहीं की

Sun, 20 Jul 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
24 villages have been suffering from cancer for years, no one even tried to find out the reason
दादरी के करीब दो दर्जन गांव में फैल रही बीमारी, लोगों का आरोप- अधिकारी नहीं देते हैं ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी के करीब दो दर्जन गांवों में धीरे-धीरे कैंसर फैल रहा है। शायद ही कोई गांव हो जहां 10 से 15 मरीज न हों। यह स्थिति कई साल से है लेकिन किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर इन गांवों में कैंसर के मरीज क्यों आ रहे हैं? यह आरोप इन गांवों के लोगों ने लगाए हैं।। इस मुद्दे पर लोगों ने जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन से बात की। समाधान तो दूर, किसी ने इसकी वजह जानने की कोशिश तक नहीं की। कोई शिविर तक नहीं लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने भी ध्यान नहीं दिया।
कैंसर की चपेट में सबसे ज्यादा रसूलपुर, ततारपुर, ऊंचा अमीरपुर, दादुपुर गांव के लोग आ रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि एनटीपीसी के कारण वे इस लाइलाज बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी सुयेश ठाकुर का कहना है कि मानक के अनुसार सभी विभागों की ओर से पालन किया जा रहा है। कैंसर को लेकर आसपास के लोगों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

कदम बढ़ाए फिर खिंच लिए
लोगों ने बताया कि मुद्दा गरमाने के बाद एनटीपीसी ने प्रभावित 10 गांवों में आरओ प्लांट लगाए और ग्राम पंचायत को संचालन के लिए सुपुर्द कर दिया। अधिकतर ग्राम पंचायतें बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाईं। अब बिजली का कनेक्शन कटने से आरओ प्लांट सिर्फ दिखावा के लिए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित रसूलपुर गांव के प्लांट पर भी ताला लटका है। एनटीपीसी के अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. बसंत कुमार वहेरा ने बताया कि पानी से कैंसर नहीं होता है। एनटीपीसी के अस्पताल में अभी तक कैंसर की जांच और उसके इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। जो मरीज आते हैं उनको अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। डॉ. अनीता का कहना है कि एनटीपीसी की ओर से प्रभावित 31 गांवों में ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए गांव-गांव में जाकर इलाज करने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाई जा रही है। खांसी, जुकाम, बुखार समेत अन्य बीमारियों का इलाज होता है। कैंसर का कोई मरीज नहीं आया है। जो आता है उसको अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दिल रो रहे और आंखें सूखी हैं
इन गांवों में किसी में कैंसर की पुष्टि होती है तो परिवार वाले उसे बताते नहीं है। छोटी-मोटी समस्या कहकर इलाज कराते हैं ताकि मरीज का धैर्य न टूटे। रोजाना भाग-दौड़ करते हैं। दादुपुर गांव निवासी कैंसर पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि एक साल पहले कैंसर की पुष्टि हुई थी। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कई बार कीमोथेरेपी हो चुकी है। परिवार के लोग उनके सामने आंसू नहीं आने देते हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed