{"_id":"68b2f4dae7551026cd027e4a","slug":"232-students-showed-their-strength-in-inter-house-competition-noida-news-c-1-gnd1002-3344985-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतर गृह प्रतियोगिता में 232 छात्रों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतर गृह प्रतियोगिता में 232 छात्रों ने दिखाया दम
विज्ञापन
-शतरंज व कैरम में कक्षा तीन से बारह तक के छात्रों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। महर्षि नगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान शतरंज एवं कैरम की अंतर-गृह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसकी शुरूआत 22 अगस्त से हुई थी, जिसका समापन बृहस्पतिवार को हुआ, जिसमें कक्षा 3 से 12 तक के कुल 232 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य उमेश सिंह सेंगर द्वारा किया गया।
प्रधानाचार्य उमेश ने बताया, प्रतियोगिता तीन श्रेणियों कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12, बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई। बच्चों ने शतरंज और कैरम दोनों ही प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और रणनीतिक सोच दिखाई। शतरंज प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 बालिका वर्ग में अंशिका कुमारी (नारायण हाउस), कक्षा 3 से 5 बालक वर्ग में दिव्यांश गिरी (वशिष्ट हाउस), कक्षा 6 से 8 बालिका वर्ग में प्रज्ञा (वशिष्ट हाउस), कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में नारायण हाउस टीम, कक्षा 9 से 12 बालक वर्ग में युवराज (नारायण हाउस) और कक्षा 9 से 12 बालिका वर्ग में दिव्या झा (व्यास हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं कैरम प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 बालिका वर्ग में रूही (पाराशर हाउस), कक्षा 3 से 5 बालक वर्ग में गोकुल (पाराशर हाउस), कक्षा 6 से 8 बालिका वर्ग में अंशिका कुमारी (पाराशर हाउस), कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में मोक्ष (नारायण हाउस), कक्षा 9 से 12 बालक वर्ग में अविनाश (पाराशर हाउस) और कक्षा 9 से 12 बालिका वर्ग में आरना वर्मा (नारायण हाउस) ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य उमेश ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।