फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   23 dengue patients found, one died

डेंगू के 23 मरीज मिले, एक की मौत

Tue, 26 Oct 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
23 dengue patients found, one died
नूंह। प्रदेश के साथ जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी एक साथ जिले में डेंगू के 23 नए मरीज सामने आए। अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 269 पहुंच चुकी हैं। अब तक चार मलेरिया के केस भी आ चुके हैं। वहीं फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर 15 के 32 वर्षीय युवक की तेज बुखार से मौत का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

पांच साल बाद जिले में एक साथ डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को मुसीबत में डाल दिया है। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार गांवों में फॉगिंग और स्प्रे किया जा रहा है। मच्छरों को हर हाल में नष्ट करने के लिए भी लोगों को हिदायतें दी जा रही है। गांवों के साथ शहरों में भी लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को जिले में डेंगू के 79 लोगों की जांच की गई। अभी तक जिले में 972 लोगों की जांच की गई है। इनमें 703 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 23 मरीजों के आने से अब जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 269 पहुंच गई है। जिनमें से 247 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। इनमें आठ मरीज अस्पताल में भर्ती है। 13 मरीजों का घर पर ही उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी सावधान रहने की जरूरत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू का पीक समय चल रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। इस बार भारी बरसात के बाद हुए जलभराव से यह स्थिति सामने आई है। इससे निपटने के लिए हर व्यक्ति को मच्छरों से बचाव करना चाहिए। सरकार व प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का भी पालन करना चाहिए। मच्छरों से बचाव की डेंगू से सुरक्षित रख सकता हैं। इसलिए सभी अपने घरों के आसपास पानी को एकत्रित नहीं होने दें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। पूरी बाजू के कपड़ों को रात के समय में पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विक्रम ने बताया कि एक साथ डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ना बहुत ही चिंता का विषय है। अभी कुछ दिनों तक डेंगू से निपटने के लिए लोगों को सभी जरूरी उपाय करने चाहिए। गांवों व शहरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम का भी सहयोग करना चाहिए। तभी जाकर हम इससे सुरक्षित रह सकते हैं।

शहर में नहीं थम रहा जवान मौतों का सिलसिला
फिरोजपुर झिरका। शहर में जवान मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी अनुसार तारीफ पुत्र शेर मोहम्मद निवासी वार्ड नम्बर 15 करीब बीस दिन पहले कपास की कटाई करने के लिए अपने परिवार के साथ जिला सिरसा के गांव भंगू गया था। वहां युवक को चार दिन पहले तेज बुखार आ गया। सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था, जहां सोमवार रात उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि तारीफ की मौत डेंगू बुखार से हुई है परंतु अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed