फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फर्जी मार्कशीट के जरिये लाइसेंस बनवाने वालों की खैर नही

फर्जी मार्कशीट के जरिये लाइसेंस बनवाने वालों की खैर नही

Tue, 01 Jan 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट के जरिये लाइसेंस बनवाने वालों की खैर नही
फर्जी अंकपत्र के जरिये लाइसेंस बनवाने का मामला दर्ज
विज्ञापन

नूंह। अब फर्जी मार्कशीट के जरिये लाइसेंस बनवाने वालों की खैर नहीं है। आरटीए कार्यालय ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा करते हुए फर्जी मार्कशीट व अन्य कागजात से हैवी लाइसेंस बनवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीए विक्रम सिंह ने बताया कि तावडू़ खंड के गांव कालरपुरी निवासी बनवारी लाल पुत्र करतार सिंह ने उनके कार्यालय में हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता व अन्य कागजात पेश किए। उन्होंने बताया कि विभाग ने जब उक्त दस्तावेज की जांच कराई तो उसमें आठवीं कक्षा की मार्कशीट हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी में फर्जी पाई गई। उन्होंने बताया कि बनवारी लाल ने अपने नाम से जो फर्जी मार्कशीट दस्तावेज दिया था उसे जांच के लिए शिक्षा बोर्ड में भेजा गया तो वह अशोक पुत्र ओमप्रकाश की पाई गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अगर कोई इस प्रकार की गड़बड़ी करता पाया जाता है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाया जाएगा। उन्होंने सभी आरटीए स्टाफ को निर्देश दिए है कि ऐसे मामलों में जानकारी दें ताकि फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed