फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21 bikers who came to race from Delhi were returned

दिल्ली से रेस लगाने आए 21 बाइकर्स को लौटाया

Mon, 28 Mar 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
21 bikers who came to race from Delhi were returned
नोएडा के कालिंदी कुंज पर बाइक सवारों को रोकती ट्रैफिक पुलिस।
नोएडा। यमुना और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने के लिए दिल्ली से आए 21 बाइकर्स को ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह लौटा दिया। पुलिस ने कहा है कि बाइकर्स दोबारा लौटे तो उनकी बाइक जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि दिल्ली निवासी कुछ युवक स्पोर्ट्स बाइक लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर रेस के लिए आते हैं। शनिवार रात को ही कालिंदी कुंज, डीएनडी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर और जीरो प्वाइंट पर पुलिस की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गए थे। सुबह 5 बजे से चारों बॉर्डर पर पुलिस टीम तैनात हो गई थी। करीब साढ़े 6 बजे से बाइकर्स का नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर आना शुरू हो गया। तीनो बॉर्डर से 21 बाइक सवार युवकों को नोएडा में प्रवेश करने पर रोक दिया गया। समझाने के बाद उनको वापस भेज दिया गया। टीएसआई ने सभी बाइकर्स के नाम, नंबर और पता नोट कर चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा वह दोबारा एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने के लिए आए तो उनक बाइक जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक रविवार को बाइकर्स पर नजर
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर अब हर रविवार सुबह ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। अधिकारियों ने प्रत्येक रविवार को वाहनों की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि यदि बाइकर्स दोबारा आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही बाइक जब्त कर ली जाएगी। अहम है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक रविवार को बाइकर्स रेस लगाने के लिए आते हैं। महंगी स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक जीरो प्वाइंट से आगरा तक रेस लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed