{"_id":"5c0c0612bdec224154008332","slug":"201544291858-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया कुमार होंगे मेवात दिवस के मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया कुमार होंगे मेवात दिवस के मुख्यातिथि
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
कन्हैया कुमार होंगे मेवात दिवस समारोह के मुख्यातिथि
नगीना। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार इस बार मेवात दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसका ऐलान मेवात विकास सभा की बैठक में शनिवार को विश्राम गृह में किया गया। मेवात दिवस समारोह 19 दिसंबर की बजाए 17 दिसंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान के मील खेडला मदरसा निदेशक मौलाना रशीद अहमद करेंगे। इस बार का कार्यक्रम मेवात रत्न एवं स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल हई को समर्पित है। कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के अलावा अलग-अलग राज्यों में बसे हजारों की तादाद में मेव व अन्य समुदाय के लोग इकट्ठा होंगे। शनिवार को जिला नूंह के लोक विश्राम गृह में हुई बैठक में मेवात विकास सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलामुद्दीन एडवोकेट नौटकी ने यह जानकारी दी। प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी इतिहासकार एवं जेई सिद्दीकी अहमद मेव को दी गई। बैठक में मेवात विकास सभा के संरक्षक सिद्दीक अहमद, पूर्व अध्यक्ष उमर मोहम्मद पाडला, दीन मोहम्मद मामलिका, रमजान चौधरी, खंड अध्यक्ष मास्टर इकबाल जैताका, शिक्षाविद अरशद नगीना, अख्तर हुसैन चंदैनी अन्य मौजूद थे।
फोटोऱ् जिला नूंह के पुराने विश्राम गृह में बैठक करते मेविस संगठन के पदाधिकारी।