फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वांछित अपराधी सतपाल मुजैड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा

वांछित अपराधी सतपाल मुजैड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 30 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
वांछित अपराधी सतपाल मुजैड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा
वांछित अपराधी सतपाल मुजैड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

फरीदाबाद। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अपराधी सतपाल मुजैड़ी को पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। थाना कोतवाली में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में सतपाल पिछले पौने दो साल से फरार चल रहा था। इसके अलावा इस पर लूट, हत्या का प्रयास, फिरौती मांगने, अवैध हथियार रखने के करीब 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार, सतपाल मुजैड़ी के खिलाफ 24 जून 2016 को थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सतपाल अभी तक फरार चल रहा था। सतपाल के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़, सदर, तिगांव, छायंसा, कोतवाली, एसजीएम नगर और सेंट्रल में विभिन्न धाराओं के तहत करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कुछ मामले अदालत में विचाराधीन हैं, जबकि कुछ में वह बरी हो चुका है। कई अन्य मामलों में सतपाल अदालत से भगौड़ा घोषित हो चुका है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे सेक्टर-सात से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सतपाल कई अन्य वांछित अपराधियों के संपर्क में था। ऐसे में पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जाएगी तथा उसके संपर्क में रहे अन्य अपराधियों को भी काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed