{"_id":"61995052334be7564c755bab","slug":"20-lakhs-cheated-from-retired-army-officer-s-wife-noida-news-noi616940781","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की पत्नी से 20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की पत्नी से 20 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-29 निवासी एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की पत्नी ने साइबर अपराधी ने 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त बना था। महिला के जन्मदिन पर विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने के नाम पर उनसे कई बार में रुपये ठगे हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 निवासी मधू से कुछ दिन पहले एक विदेशी युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से दोस्ती की थी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर जन्मदिन की जानकारी पाकर उसने महंगा गिफ्ट देने की पेशकश की थी।
साथ ही कहा था कि गिफ्ट महंगा होने के कारण डिलीवरी खर्च अधिक आ सकता है, जो महिला को वहन करना होगा। हालांकि, मधू ने पहले इनकार किया, लेकिन आरोपी ने एक न सुनी। पीड़िता ने बताया कि जन्मदिन से कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने कहा कि कुछ सामान विदेश से आया है। इसका शिपिंग चार्ज लगा है। पीड़िता ने बताया कि कई बार में उनसे 20 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन गिफ्ट नहीं आया। इस पर उन्होंने शिपिंग चार्ज लेने वाले को फोन मिलाया, लेकिन नंबर बंद निकला। उन्होंने परिजनों को मामले की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी ने बताया कि अपराधियों ने 20 लाख रुपये ठगे हैं। मामला की जांच शुरू कर दी है।
दो सौ चोरियों का खुलासा कर चुके पूर्व कोतवाल लगा रहे कोतवाली के चक्कर
उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त कोतवाल एक सप्ताह पहले गिरधरपुर रोड पर बेटे की दुकान में हुई चोरी के खुलासे के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि, अपने कार्यकाल में उन्होंने दो सौ चोरियों का खुलासा किया था, लेकिन आज उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सेवानिवृत्त कोतवाल गुलाब शंकर शर्मा गिरधरपुर रोड पर सूर्यलोक कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा नीरज का घर से कुछ दूर जनरल स्टोर है। 12 नंवबर की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर देसी घी के टीन, पैकेट समेत अन्य सामान और दस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सेवानिवृत्त कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एसीपी, डीसीपी समेत पुलिस के आला अफसरों से घटना का खुलासा कराने की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। सेवानिवृत्त कोतवाल का आरोप है कि आसपास की दुकानों में पहले चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, बादलपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दो टीम लगीं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।