फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 foreigners escaped from greater noida police line

पुलिसकर्मियों को पीटकर फरार हुए थे विदेशी

Sat, 13 Jul 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
20 foreigners escaped from greater noida police line
पुलिसकर्मियों को पीटकर फरार हुए थे विदेशी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में हिरासत में रखे गए विदेशी पुलिसकर्र्मियों से मारपीट कर फरार हुए थे। बताया गया कि मामले में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं। पुलिस लाइन में 60 विदेशियों की सुरक्षा के लिए 10 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने भी मारपीट के बाद 20 विदेशियों के फरार होने की बात कही है। फरार विदेशियों के पास वीजा और पासपोर्ट नहीं हैं। इससे उनके अपराध में लिप्त होने व फरार होने के बाद भी अपराध की आशंका बढ़ गई है। वहीं पुलिस ने हिरासत में बचे 30 विदेशियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। शनिवार को उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले शुक्रवार दोपहर को एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा था कि आरोपी खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं। वहीं देर रात उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट और हाथापाई किए जाने की पुष्टि की है। अहम है कि बृहस्पतिवार को पुलिस विदेशियों के भागने की घटना के बाद से उनकी संख्या नहीं बता रही थी। शुरुआत में एलआईयू के अधिकारी ने 17 लोगों के वीजा-पासपोर्ट मिलने पर छोड़े जाने की जानकारी दी थी। हालांकि देर रात अधिकारियों ने विदेशियों के भागने की पुष्टि कर दी लेकिन संख्या स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
60 विदेशियों को हिरासत में रखने के दौरान पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम न किए जाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि इसी लापरवाही के कारण ऑपरेशन क्लीन अभियान-11 देर शाम तक नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की पर डला है पर्दा
पुलिस लाइन अस्पताल के जिस हॉल से खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागने की बात कही जा रही थी वह खिड़की स्पष्ट टूटी हुई नजर नहीं आ रही है। हालांकि एक खिड़की पर पर्दा डाला हुआ है लेकिन वह भी पुराना नजर आ रहा है।
बेटी के बर्थ-डे पर पति के दूर जाने का डर
पुलिस लाइन के अस्पताल के सामने शुक्रवार को दिल्ली की महरौली निवासी भारतीय मूल की महिला तीन साल की बेटी के साथ पहुंची। महिला के मुताबिकउसके पति नाईजीरिया के निवासी हैं और बच्चों को फुटबाल का प्रशिक्षण देते हैं। महिला और फुटबाल कोच ने चार साल पहले शादी की थी। कोच को पुलिस ने बिना वीजा व पासपोर्ट के अन्य विदेशियों के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य लोगों के साथ उसे भी डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी शनिवार को जन्मदिन है और वह पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आई है। उसे नहीं पता था कि उसके पति के पास वीजा-पासपोर्ट नहीं है। बताया गया है कि ऑपरेशन-10 के अंतर्गत जब उसके पति को पकड़ा गया तो महिला ने विरोध किया था और बाद में उसके दिल्ली निवासी परिजन भी पुलिस लाइन पहुंचे थे।
जेल प्रशासन ने की तैयारी
ग्रेटर नोएडा। पकड़े गए अफ्रीकी व विदेशियों के लुक्सर कारागार आने की भनक लगने पर जेल प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। दरअसल, जेल में बंद रहने के दौरान पूर्व में भी अफ्रीकी हंगामा आदि कर चुके हैं। जिन्हें नियंत्रण में करने के लिए जेल प्रशासन को भी उन्हें अन्य बंदियों से अलग रखना पड़ सकता है। जेल प्रशासन के मुताबिक, शुक्रवार रात 10 बजे तक विदेशी जेल नहीं लाए गए थे।

कोट
रिजर्व पुलिस लाइन में पकड़कर रखे गए विदेशियों ने भागने के दौरान विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की व मारपीट की है। शेष 11 पुरुष और 19 महिलाओं पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सभी आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। - वैभव कृष्ण, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed