{"_id":"5cb9d673bdec22145f53b204","slug":"191555682931-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगाजी, मेरी बीबी को मायके वालों से वापस दिलाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरोगाजी, मेरी बीबी को मायके वालों से वापस दिलाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगाजी, मेरी बीबी को मायके वालों से वापस दिलाओ
जारचा। शादी के दो दिन बाद ही मायके गई बीवी के वापस न आने पर एक युवक ने एनटीपीसी पुलिस के समक्ष से गुहार लगाई है कि उसकी बीवी को मायके वालों के चंगुल से छुड़ाओ। शादी के बाद उसकी पत्नी को मायके जाने के बाद वापस नहीं भेजा गया है। युवक ने अपनी पांच बीघा जमीन बेचकर बड़ी मुश्किल में शादी की थी। जमीन और पैसा तो चला गया, अब बीवी भी उसके पास नहीं है। युवक ने डेढ़ माह पहले जारचा कोतवाली में शिकायत दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जारचा कोतवाली क्षेत्र के चौना गांव में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि उनके सबसे छोटे बेटे का रिश्ता दिल्ली में एक गांव के बिचौलिए के माध्यम से तय किया गया। रिश्ते में चार लाख रुपये लड़की पक्ष को देना तय हुए था। लड़के ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर चार लाख रुपये अदा किए थे। करीब दो माह पहले हिंदू रीतिरिवाज से दिल्ली में धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाइस दिन बाद लड़की का ममेरा भाई गांव आया और माता-पिता से मिलाने के लिए अपने साथ ले गया। उसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन वहां पर उसकी पत्नी नहीं मिली। पूछने पर लड़की के माता-पिता ने बताया कि ममेरे भाई के साथ गई है। कॉल करने पर मोबाइल बंद मिले। लड़की के पिता ने एक लाख रुपये देकर लड़की भेजने की मांग की। लड़का वापस गांव आया और एक लाख रुपये लेकर पहुंचा तो वहां पत्नी फिर भी नहीं मिली।
आरोप है कि पत्नी के माता-पिता ने लड़की को कहीं छिपा रखा है। भेजने के नाम पर तरह-तरह के बहाने बना रहे है। पीड़ित पति ने डेढ़ माह पहले दो मार्च को जारचा कोतवाली में बिचौलिए व लड़की के ममेरे भाई व लड़की के पिता को आरोपित करते हुए शिकायत देकर पत्नी वापस दिलाने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को पीड़ित ने एनटीपीसी चौकी प्रभारी से फिर गुहार लगाई। एनटीपीसी चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।